वाड्रफनगर। नव निर्वाचित जनपद अध्यक्ष शशि सिंह की स्कार्पियो एक स्कूल बस से टकरा गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे में एम्बिशन पब्लिक स्कूल की बस में सवार पांच स्कूली बच्चों को भी चोटें आई हैं।

मदनपुर गांव में हुआ हादसा

यह दुर्घटना वाड्रफनगर के मदनपुर गांव में हुई, जब जनपद अध्यक्ष शशि सिंह अपनी स्कार्पियो से यात्रा कर रही थीं। उसी दौरान बच्चों को घर छोड़ने जा रही स्कूल बस से उनकी गाड़ी की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि शशि सिंह के सिर पर गंभीर चोट आई, जबकि बस में बैठे पांच बच्चे भी घायल हो गए।

अस्पताल में भर्ती, पुलिस जांच में जुटी

घटना के बाद सभी घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।