रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में गुरुवार को भाजपा विधायक भावना बोहरा ने पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना में अनियमितताओं का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि कोविड महामारी के दौरान केंद्र सरकार ने प्रति व्यक्ति 5 किलो चावल देने की घोषणा की थी, लेकिन कई जरूरतमंदों को यह अनाज नहीं मिला। उन्होंने इस मामले की जांच की मांग की।

इसके जवाब में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री दयाल दास बघेल ने कहा कि योजना का लाभ 97% लोगों को मिल चुका है और अब तक कोई बड़ी शिकायत सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि यदि किसी के पास शिकायत से जुड़ी जानकारी है तो उसे प्रस्तुत किया जाए।

वहीं, भाजपा नेता राजेश मूणत ने सवाल उठाया कि कोरोना काल के दौरान 5 किलो अनाज देने की योजना थी, लेकिन कई लोगों को इसका लाभ नहीं मिला। उन्होंने सरकार से यह स्पष्ट करने की मांग की कि कितने लोग इससे वंचित रह गए थे।

See also  सूचना का अधिकार में ई- फाइलिंग सुविधा पर हुई राज्य स्तरीय कार्यशाला

मंत्री दयाल दास बघेल ने स्पष्ट किया कि यह प्रश्न 2023 से 2025 के बीच की अवधि से जुड़ा है। इस पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि यदि चर्चा 2019 तक चली जाएगी, तो तत्काल सटीक जानकारी देना संभव नहीं होगा। मंत्री ने यह भी कहा कि वर्तमान में इस योजना के लिए कोई अतिरिक्त आवंटन प्राप्त नहीं हो रहा है।

भाजपा विधायकों ने मामले की गहन जांच की मांग की, जबकि सरकार ने योजना की पारदर्शिता और सफल क्रियान्वयन का दावा किया।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।