रायपुर। छत्तीसगढ़ को फॉरेंसिक विज्ञान के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि मिली है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राजधानी रायपुर स्थित परिसर को राष्ट्रीय न्यायालयिक विज्ञान विश्वविद्यालय (NFSU) के आधिकारिक परिसर के रूप में अधिसूचित कर दिया है।

इस महत्वपूर्ण निर्णय से प्रदेश को फॉरेंसिक अनुसंधान और जांच के क्षेत्र में नई पहचान मिलेगी। अब छत्तीसगढ़ में ही अत्याधुनिक तकनीकों के माध्यम से फॉरेंसिक शिक्षा को सशक्त बनाया जाएगा, जिससे न्याय प्रणाली को और प्रभावी बनाया जा सकेगा।

इस महत्वपूर्ण पहल के लिए उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्णय प्रदेश के युवाओं को फॉरेंसिक शिक्षा के बेहतरीन अवसर उपलब्ध कराएगा और अपराध अनुसंधान के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ को अग्रणी राज्यों में शामिल करेगा।

See also  घर-घर तिरंगा फहराने की अपील करने छत्तीसगढ़ पहुंची एक्ट्रेस भाग्यश्री, विधायक ने साइकिल घुमाकर हीरोइन को पहनाई टोपी