जमशेदपुर। Encounter of Mukhtar gang’s shooter Anuj Kanaujia: उत्तर प्रदेश STF और झारखंड पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। रविवार को दोनों टीमों ने मिलकर मुख्तार अंसारी गैंग के शूटर अनुज कनौजिया का एनकाउंटर कर दिया। जमशेदपुर में हुई मुठभेड़ में दोनों तरफ से 25 राउंड से अधिक गोलियां चलीं। गोलीबारी में ढाई लाख के इनामी अनुज मारा गया। STF के डीएसपी धर्मेश कुमार शाही घायल हुए हैं। उन्हें जमशेदपुर TMH में भर्ती कराया गया।

Encounter of Mukhtar gang’s shooter Anuj Kanaujia: UP STF को सूचना मिली कि अनुज जमशेदपुर में किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की साजिश रच रहा है। यूपी एसटीएफ ने झारखंड पुलिस से संपर्क किया। शनिवार रात 10:30 बजे पुलिस ने छोटा गोविंदपुर स्थित अनुज के ठिकाने को घेर लिया। खुद को घिरता देख अनुज ने रविवार तड़के पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। मुठभेड़ में अनुज ने बम भी फेंके, लेकिन बम फटा नहीं।

See also  मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ 26 मई को पूरे प्रदेश में काला दिवस मनाएंगे किसान समर्थक संगठन

Encounter of Mukhtar gang’s shooter Anuj Kanaujia: 25 राउंड चली गोली

मुठभेड़ में दोनों तरफ से 25 राउंड से अधिक गोलियां चलीं। जवाबी कार्रवाई में अनुज कनौजिया को गोली लग गई। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। STF के डीएसपी धर्मेश कुमार शाही घायल हुए हैं। उनके बाएं कंधे पर गोली लगी है। उन्हें जमशेदपुर TMH में भर्ती कराया गया। बता दें कि 36 साल के अनुज पर दो दिन पहले ही मऊ पुलिस ने 2.50 लाख रुपए का इनाम घोषित किया था।

Encounter of Mukhtar gang’s shooter Anuj Kanaujia: पत्नी भी गैंगस्टर

अनुज की गैंगस्टर पत्नी भी मऊ जेल में है। शादी के बाद रीना पति अनुज के अवैध धंधों को संभालती थी। 2023 में रंगदारी के मामले में पुलिस ने रीना को झारखंड के रांची से अरेस्ट किया था। फिलहाल, वह मऊ जेल में बंद है और उसके साथ उसके दो बच्चे भी हैं। उसकी पत्नी पहले उसकी प्रेमिका रह चुकी है। उसकी खूबसूरती के भी खूब चर्चे थे।

See also  मुख्यमंत्री बघेल ने नोबल पुरस्कार विजेता अभिजीत बनर्जी से छत्तीसगढ़ के आर्थिक विकास पर की चर्चा