Boycott Türkiye-Azerbaijan: नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के बीच तुर्की और अजरबैजान का पाकिस्तान को खुलकर समर्थन देने से भारत में तुर्की का बॉयकॉट शुरू हो गया। भारत की कई कंपनियों का कॉन्ट्रैक्ट रद्द कर दिया है। इस बीच देश की प्रतिष्ठित जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी और लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी ने भी तुर्की के शैक्षणिक संस्थानों से कॉन्ट्रैक्ट रद्द कर दिए हैं।

Boycott Türkiye-Azerbaijan: नोएडा की शारदा यूनिवर्सिटी और चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने भी तुर्की के संस्थानों से MoU खत्म कर दिया है। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी को लेकर खबर है कि इसने तुर्की और अजरबैजान की 23 शैक्षणिक संस्थानों से संबंध तोड़ लिए हैं। वहीं जामिया मिलिया इस्लामिया ने भी तुर्की से शैक्षणिक संबंध खत्म कर लिए हैं।

Boycott Türkiye-Azerbaijan: शारदा यूनिवर्सिटी ने तो एक प्रेस रिलीज जारी किया, जिसमें उसने बताया कि उसने यह फैसला राष्ट्रहितों को देखते हुए लिया है। बता दें कि हर साल तुर्की से सैकड़ों छात्र शारदा यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के लिए आते हैं और दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक सहयोग को भी बढ़ावा दिया जाता है।

See also  विष्णुदेव साय सरकार ने सीबीआई को राज्‍य में कहीं भी कार्यवाही करने की दे दी अनुमति

Boycott Türkiye-Azerbaijan: बता दें कि कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स एसोसिएशन ने भी तुर्की और अजरबैजान के साथ सभी व्यापारिक संबंधों को खत्म करने का आवाहन किया है। इस संगठन की बैठक हुई जिसमें 125 से अधिक बिजनेस लीडर्स ने इसमें हिस्सा लिया और तुर्की का बॉयकॉट करने का फैसला किया।