Encounter
Encounter

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र बीजापुर में आज सुबह से पुलिस-नक्सल मुठभेड़ जारी है। मिली जानकारी के मुताबिक जिले के कांगेर वैली नेशनल पार्क के जंगलों में सुरक्षा बल के जवानों ने एक माओवादी को मार गिराया है और मौके से एक ऑटोमेटिक राइफल बरामद किया है। मुठभेड़ में मारे गए माओवादियों की संख्या बढ़ने की भी संभावना जताई जा रही है।

DRG, कोबरा और STF के जवान लगातार नक्सलवाद के खिलाफ सर्चिंग ऑपरेशन कर माओवादियों का खात्मा कर रहे हैं। दोनों ओर से रुक-रुक कर फायरिंग जारी है। वहीं मुठभेड़ को लेकर पुलिस अधिकारियों की SP कार्यालय में बैठक जारी है। पुलिस डीआइजी कमलोचन कश्यप,डीआईजी सीआरपीएफ समेत अन्य पुलिस के अधिकारी मुठभेड़ पर नजर बनाए हुए हैं।

See also  Surajpur double murder case: हेड कांस्टेबल की पत्नी और बेटी की हत्या के मामले में आरक्षक बर्खास्त, जानें क्या मिला जांच कमेटी की रिपोर्ट में