रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की 10 वर्षीय अनविका अग्रवाल ने एवरेस्ट के बेस कैंप तक की कठिन चढ़ाई सफलतापूर्वक पूरी कर ली है। अनविका ने बिना किसी पर्वतारोहण प्रशिक्षण के यह बड़ा कारनामा कर दिखाया है। अब उनका नाम छत्तीसगढ़ की 5,364 मीटर ऊंचाई वाले इस दुर्गम सफर को पूरा करने वाली सबसे कम उम्र की पर्वतारोहियों में दर्ज हो गया है। अनविका का अगला लक्ष्य एवरेस्ट की चोटी तक पहुंचने का है।

सीढ़ियों से की तैयारी

अनविका ने पर्वतारोहण के लिए कोई विशेष ट्रेनिंग नहीं ली थी। अपने माता-पिता और बहन के साथ नियमित दौड़ और सीढ़ियां चढ़ने की प्रैक्टिस के बलबूते उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की। 11 दिन का यह अभियान उन्होंने माइनस 10 डिग्री सेल्सियस तापमान में पूरा किया।

माता-पिता बने हमसफर

इस चुनौतीपूर्ण यात्रा में अनविका के माता-पिता भी उनके साथ रहे। सर्द मौसम और कठिन परिस्थितियों के बावजूद अनविका ने साहस नहीं छोड़ा। यात्रा के दौरान थोड़ी तबीयत खराब होने के बावजूद उन्होंने हिम्मत दिखाई और लक्ष्य पूरा किया।

See also  CM Vishnudeo Sai Cabinet Meeting: थोड़ी देर में शुरु होगी साय कैबिनेट की बैठक, मुख्य सचिव के नाम पर हो सकता है फैसला

पढ़ने-लिखने की शौकीन अनविका

अनविका को पढ़ने-लिखने का बेहद शौक है। 10 साल की उम्र में ही उन्होंने एक बुक भी लिखी है।