रायपुर। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे 7 जुलाई को छत्तीसगढ़ दौरे पर आ सकते हैं। कल कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट की अध्यक्षता में पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक हुई। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व सीएम भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत सहित कई पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक और वरिष्ठ नेता शामिल हुए। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के दौरे को लेकर चर्चा हुई।

सरकार को घेरने को लेकर करेंगे चर्चा
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति बनाई है। शराब घोटाला मामले में ईडी की ओर से सुकमा राजीव भवन को कुर्क करने, खाद, बीज समेत अन्य मुद्दों को लेकर कांग्रेस की बड़ी सभा होगी, जिसमें कांग्रेस के कई बड़े नेता शामिल होंगे। कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे, इन सभी मुद्दों पर पार्टी के नेताओं से चर्चा करेंगे।

सामने होगी बड़ी चुनौती
छत्तीसगढ़ कांग्रेस के लिए खड़गे का यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है। कल हुए बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत के बीच तीखी बहस हुई। ऐसे में खड़गे के सामने चुनौती होगी कि, पार्टी के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को फिर से एकजुट किया जाए और प्रदेश सरकार को उनकी नीतियों पर घेरा जाए।

See also  पंजाब में तीन मंजिला इमारत ढही, कई लोगों के दबे होने की आशंका, NDRF की टीम पहुंची

काफी लम्बे समय से चल रही PCC चीफ बदलने की अटकलें

राजनीतिक गलियारों में काफी लम्बे समय से यह अटकलें चल रही हैं कि, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस अपने प्रदेश अध्यक्ष को बदल सकती है। दरअसल दीपक बैज के नेतृत्व में कांग्रेस लगातार चार चुनाव हार चुकी है। ऐसे में जब भी कांग्रेस आलाकमान का छत्तीसगढ़ दौरा होता है, तब-तब ये अटकलें फिर से तेज हो जाती हैं। हालांकि अभी तक पार्टी की ओर से कोई इशारा नहीं आया हैं।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।