रायपुर। हैकर्स ने रायपुर पुलिस के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट को भी नहीं छोड़ा। दरअसल, रायपुर पुलिस के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट को हैक कर अश्लील वीडियो पोस्ट कर दी गई। इस पोस्ट में एलन मस्क को भी दिखाया गया है। सोशल मीडिया पर यह पोस्ट कुछ ही समय में वायरल हो गई। इस घटना की जानकारी मिलते ही रायपुर पुलिस प्रशासन हरकत में आया और तत्काल अश्लील पोस्ट को डिलीट कर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को हैकिंग की सूचना भेजी गई।रायपुर साइबर सेल को पूरे मामले की जांच सौंपी गई है ।

साइबर एक्सपर्ट्स की टीम जांच में जुटी

रायपुर साइबर सेल की एक विशेष टीम इस मामले की गहराई से जांच कर रही है। प्रारंभिक आशंका जताई जा रही है कि यह हैकिंग किसी विदेशी आईपी या वीपीएन के माध्यम से की गई हो सकती है, ताकि असली लोकेशन को छिपाया जा सके।

See also  CM भूपेश बघेल ने PM मोदी को लिखा पत्र,18+ वैक्सीनेशन की कार्ययोजना और अमल की पद्धति से राज्यों को अवगत कराने की कही बात

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।