• Home
  • Chhattisgarh
  • Madhya Pradesh
  • National
  • International
  • Crime
  • Politics
  • Sports
  • Others
    • Jobs & Career
      • TRP Jobs News
      • Education News TRP
    • Bollywood
    • Bureaucracy
    • Editorial
      • Opinion Articles TRP
    • Surgery
  • About TRP
  • ePaper TRP – The Rural Post
  • Contact Us
  • Manage Subscriptions
  • Facebook Page
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Koo
Skip to content
  • About TRP
  • ePaper TRP – The Rural Post
  • Contact Us
  • Manage Subscriptions
  • Facebook Page
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Koo
TRP LOGO

The Rural Press

Redefining Journalism

  • Home
  • Chhattisgarh
  • Madhya Pradesh
  • National
  • International
  • Crime
  • Politics
  • Sports
  • Others
    • Jobs & Career
      • TRP Jobs News
      • Education News TRP
    • Bollywood
    • Bureaucracy
    • Editorial
      • Opinion Articles TRP
    • Surgery
समाचार The Rural Press » TRP News » Radhika Murder Case: इंस्टा अकाउंट खोलेगा टेनिस खिलाड़ी राधिका की हत्या का राज, पुलिस को पिता की कहानी पर शक
Posted inTRP News

Radhika Murder Case: इंस्टा अकाउंट खोलेगा टेनिस खिलाड़ी राधिका की हत्या का राज, पुलिस को पिता की कहानी पर शक

by TRP Desk SJuly 11, 2025July 11, 2025

Radhika Murder Case: गुरुग्राम। टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की उसके ही पिता दीपक यादव ने तीन गोली मारकर हत्या कर दी। दीपक ने गुरुग्राम स्थित अपने सेक्टर-57 वाले घर में राधिका की हत्या को अंजाम दिया। वारदात के वक्त राधिका किचन में थी और खाना बना रही थी। तभी पिता दीपक ने अपने लाइसेंसी रिवाल्वर से राधिका पर तीन गोलियां चलाईं।

जिनमें से दो गोली सीने पर लगीं, वहीं एक गोली लोवर बैक पर लगी। राधिका की मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस ने बताया कि दीपक ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है, लेकिन हत्या के पीछे जो कारण उसने बताए हैं, उन पर पुलिस को संदेह है।

Radhika Murder Case: ट्रेनिंग पर खर्च किए करोड़ों

मामले की जांच कर रहे SHO विनोद कुमार ने बताया कि अब तक हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार बरामद नहीं हुआ है। आरोपी ने गांव वालों के तानों को हत्या की वजह बताया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि यह मामला न तो लव अफेयर का है और न ही ऑनर किलिंग का।

See also  PWD Transfer Breaking : PWD में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 19 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले, देखें लिस्ट

शुरुआती जांच के अनुसार, दीपक अपनी बेटी राधिका के टेनिस करियर को लेकर काफी सपोर्टिव था। उसने राधिका के लिए महंगे टेनिस रैकेट और स्पोर्ट्स किट खरीदी थी, यहां तक कि उसकी ट्रेनिंग विदेश में करवाई थी। ऐसे में सिर्फ टेनिस एकेडमी को लेकर विवाद के चलते बेटी की हत्या कर देना, पुलिस को गले नहीं उतर रहा है।

Radhika Murder Case: आर्थिक रूप से सक्षम परिवार

जांच में यह भी सामने आया है कि दीपक का परिवार आर्थिक रूप से मजबूत है। वह ब्रोकर बिजनेस से जुड़ा है जिससे सालाना करीब 15 करोड़ रुपए तक की आमदनी होती है। इसके अलावा उसे किराए से हर महीने 5 से 10 लाख रुपए तक की कमाई होती है।

बताया जा रहा है कि गांव के कुछ लोगों ने दीपक से कहा था कि उसकी बेटी अपनी मनमानी करती है और वह एक अच्छा पिता नहीं है। इसके बाद दीपक ने कई बार राधिका से उसकी टेनिस एकेडमी बंद करने को कहा, लेकिन जब राधिका ने इनकार किया, तो बात बढ़ गई।

See also  Corbevax हो सकती है देश की सबसे सस्ती कोविड वैक्सीन, सरकार ने की 30 करोड़ डोज की प्री बुकिंग

Radhika Murder Case: Instagram अकाउंट से खुलेंगे राज

पुलिस ने बताया कि राधिका चोट के कारण दो साल से टेनिस से दूर थी और सोशल मीडिया पर वीडियोज बनाकर इन्फ्लुएंसर बनने की कोशिश कर रही थी। जिसमें उसकी मां उसका स्पोर्ट करती थी। लेकिन, पिता इसके सख्त खिलाफ थे। राधिका की हत्या के बाद से उसका सोशल मीडिया अकाउंट डिलीट हो गया है। पुलिस को यकीन है कि राधिका के सोशल मीडिया अकाउंट से उसकी हत्या से जुड़े राज बाहर आ सकते हैं।

Tagged: Instagram account will be opened, Radhika Murder Case, tennis player Radhika murdered

Post navigation

Previous CG News: छत्तीसगढ़ में बिजली दरों में मामूली वृद्धि, यह संतुलित और विकासपरक: भीमसिंह, नई बिजली दरों में ग्रामीण-आदिवासी क्षेत्रों को दी गईं विशेष रियायतें
Next CG Naxal News:कोंटा और इंदागांव जंगलों में छिपाकर रखे नक्सलियों के सामान समेत भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

Ro no. 13895/20

  • Facebook Page
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Koo

About S S B Media House, established in 2016 and headquartered in Raipur, Chhattisgarh, is a leading news media company committed to delivering comprehensive, accurate, and timely news coverage. We focus on bridging the information gap and providing valuable insights to our audience, with a special emphasis on rural communities. Our commitment to quality journalism is reflected in our two distinct brands: TheRuralPress.in and trp.news The Rural Post.

Editor: Uchit Sharma
[email protected]
[email protected]
91-7714041421
The Rural Press
S S B Media House
House No. 31/240,
Near Central Bank of India, Civil Lines
Raipur, 492001
Chhattisgarh India

  • About Us
  • Who we are
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • LinkedIn
© 2026 Powered by SSB Media House Powered by Newspack Privacy Policy