टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा शहर के सदर रोड स्थित एक कपड़े की दुकान में शुक्रवार दोपहर अचानक आग लग गई। आग लगने के कारण आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। वहीं सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी है। दमकल कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन इस दौरान दुकान के अंदर रखा सामान जलकर राख हो गया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी प्रकार का जनहानि नहीं हुई। स्थानीय प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

See also  Chhattisgarh: दर्शना सिंह और डायमंड सिंह ध्रुव ने UPSC में लहराया परचम