टीआरपी डेस्क। Promotion and Regulation of Online Gaming Bill, 2025 पास कर दिया है. इसके बाद से भारत की Real-Money Gaming इंडस्ट्री में हड़कंप मच गया है. बड़े गेमिंग प्लेटफ़ॉर्म्स ने तुरंत अपने पैसे वाले गेम्स को बंद कर दिया है. हालांकि ऐप स्टोर और गूगल प्ले स्टोर पर अब भी ये ऐप्स उपलब्ध हैं.
Dream11, Pokerbazi और MPL जैसे प्लेटफॉर्म्स ने अपनी वेबसाइट पर लिखा है कि सरकार के इस कदम के बाद उन्हें अपने बिजनेस को बंद करना पड़ रहा है. इन कंपनियों ने यूजर्स को भरोसा दिलाया है कि जितने यूजर्स का पैसे लगा है वो 100% सेफ है और उसे कंपनी वापस कर देगी.

इन 10 कंपनियों को होगा बड़ा नुक़सान
सरकार के इस कदम से भारत की टॉप RMG ऐप्स पर डायरेक्ट असर पड़ेगा. इनमे Dream 11, Games 24X7, MPL, Gameskraft, WinZO, Zupee, Junglee Games, Head Digital Works और Pokerbaazi शामिल हैं. ये तमाम प्लेटफॉर्म्स देश में Real Money Gaming कराते रहे हैं. Online Gaming Bill पास होने के बाद अब ये सट्टा और जुआ नहीं करा पाएंगे. दरअसल ये कंपनियां खुद को स्किल बेस्ड गेम्स की तरह प्रोमोट करती आई हैं, लेकिन असल में ये Real Money Gaming हैं जिसे सट्टा और जुआ की ही कैटिगरी में रखा जाता है.

See also  Breaking : पंडरी स्थित हाट बाजार के समीप लगी भीषण आग, काबू पाने में लगे दमकल कर्मी, देखें वीडियो

नए कानून में साफ कहा गया है कि अब किसी भी Real-Money Game, उसके प्रोमोेशन और ट्रांजैक्शन की इजाजत नहीं होगी. नियम तोड़ने वालों पर सख्त ऐक्शन होगा. यहां तक की कंपनीज को 1 करोड़ रुपये तक फाइन और 3 साल तक की जेल भी हो सकती है, जबकि प्रोमोटर्स पर 50 लाख रुपये तक का फाइन और दो साल तक जेल का प्रावधान है.