0 घर अथवा पैसा दिलाने की मांग

सरगुजा। जिन कोरवा आदिवासियों को राष्ट्रपति का दत्तक पुत्र कहा जाता है उन्हीं वनवासियों से वहां के जनप्रतिनिधि फरेब कर रहे हैं। अटल आवास के लिए जो पैसे आए उसे सरपंच और सचिव खा गए जबकि आवास का अता-पता नहीं है।

राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र कहे जाने वाले पहाड़ी कोरवा आदिवासी अपने साथ न्याय की मांग लेकर कलेक्टर, सरगुजा के समक्ष प्रस्तुत हुए। इन आदिवासियों का दर्द यह है कि इन्हें जनमन आवास के नाम पर ठग लिया गया। सरपंच और सचिव ने इन्हें आवास आवंटित कराया और फिर उसकी राशि आहरित करवा कर उसे खा गए जबकि आवास का कहीं अता पता नहीं है।

सरगुजा जिले के बतोली विकासखंड के ग्राम नकटा के निवासी अपनी आप बीती सुनाते हुए बताते हैं कि सरपंच और सचिव ने उनके साथ धोखा किया है या तो उनके नाम पर ले लिया गया पैसा उन्हें दिया जाए अथवा घर बनाकर मुकम्मल किया जाए

See also  CG News: अंबिकापुर के पेयजल सप्लाई के पानी में मिला ई-कोलाइटिस बैक्टीरिया, नवागढ़ इलाके में 40 लोग बीमार

इन भोले भाले आदिवासियों के साथ धोखाधड़ी करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने की आवश्यकता है। साथ ही उनके आवास तैयार कर उसमें गृह प्रवेश करवा कर सरगुजा जिला प्रशासन भी पुण्य का भागीदार बने।बता दें कि जनमन योजना केंद्र सरकार की है और इसके तहत विलुप्त प्रजाति के आदिवासियों को शामिल कर उनके लिए आवास और अन्य सुविधाएं मुहैया कराने का प्रावधान है। गांव के जन प्रतिनिधि और सरकारी कर्मचारी इनका भी पैसा हजम कर जा रहे हैं। बहरहाल देखना है कि सरगुजा कलेक्टर तक यह शिकायत पहुंचने के बाद मामले में क्या कार्यवाही की जाती है।