Chhattisgarh News: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ अब अपराध का गढ़ बन गया है और कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। बघेल ने आरोप लगाया कि राज्य के अधिकांश शहरों में हत्या, बलात्कार, लूट, डकैती और नशे के मामलों ने लोगों को भयभीत कर दिया है। नशे के मामले में सरकार ने एक टीआई को सस्पेंड भी किया है और यही सरकार की स्वीकारोक्ति है।
नशे और अपराध पर चिंता
भूपेश बघेल ने कहा कि राजनांदगांव में हाल ही में हुई तीन हत्याओं और गैंगवार के बाद कार्रवाई केवल औपचारिक रूप में दिखाई दी। उनका आरोप है कि गृहमंत्री विजय शर्मा के संरक्षण में सूखे नशे का व्यापार तेजी से बढ़ रहा है और गृहमंत्री इस पर कोई प्रभावी कदम नहीं उठा पा रहे हैं। बघेल ने यह भी कहा कि SIR (सेंसस इन रियलिटी) करवाना निर्वाचन आयोग का काम है, इसे जनता पर नहीं छोड़ना चाहिए। उन्होंने विजय शर्मा से कहा कि मैं बार-बार पूछता हूं कि पाकिस्तानी नागरिक कितने हैं।
संपत्ति कर और नोटिस पर सवाल
पूर्व सीएम ने संपत्ति कर के नोटिस पर कहा कि केवल उन्हें ही नोटिस भेजा गया, जबकि शासकीय आवास में अन्य नेता और अधिकारी रहते हैं, उन्हें कोई नोटिस नहीं मिला। उन्होंने सवाल उठाया कि यह भेदभाव क्यों किया गया।
नक्सल मुठभेड़ पर टिप्पणी
बघेल ने नक्सल मुठभेड़ को लेकर कहा कि नक्सलवाद समाप्त होना अच्छी बात है, लेकिन यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि गरीब आदिवासी इसके शिकार न बनें।



