Vicky Jain: छोटे पर्दे पर ‘लाफ्टर शेफ्स 2’ और बिग बॉस 17 में अंकिता लोखंडे के साथ नजर आए उनके पति विक्की जैन भयानक हादसे का शिकार हो गए हैं। उनके हाथ में कांच के टुकड़ों के घुसने से भयानक चोट आई है।

बता दें उन्हें इलाज के लिए मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके हाथ में 45 टांके आए हैं। अस्पताल से विक्की जैन की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं जिसे देख विक्की के फैन्स काफी परेशान हैं।

बता दें कि फिल्म निर्माता संदीप सिंह ने भी कुछ तस्वीरें साझा कीं और अपने अस्पताल में भर्ती होने के पीछे का कारण बताया। शनिवार (13 सितंबर) को, संदीप ने अपने पोस्ट में लिखा- “एक दर्दनाक दुर्घटना के बाद विक्की जैन के हाथ में कांच के कई टुकड़े घुस गए, 45 टांके लगे और अस्पताल में 3 दिन बिताने के बाद भी उनकी आत्मा अभी भी स्थिर है। वह अभी भी हमें हंसाने और ऐसा महसूस कराने में कामयाब रहे जैसे कि कुछ हुआ ही नहीं है।” उन्होंने बताया कि अस्पताल में अंकिता 72 घंटो से विक्की की देखभाल कर रही हैं।

See also  जैकलीन फर्नांडीज को राहत, दिल्ली के पटियाला कोर्ट ने दी दुबई जाने की अनुमति

लाफ्टर शेफ्स 2 के दौरान विक्की और अंकिता लोखंडे की जोड़ी देखी गई थी। इस कॉमेडी कुकिंग शो में दोनों ने लोगों को जबरदस्त एंटरटेन किया था। वहीं अंकिता और विक्की बिग बॉस सीजन 17 में भी नजर आए थे।