टीआरपी डेस्क। Pushed into Prostitution : न्यायधानी बिलासपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक नाबालिग को उसकी ही सहेली और सहेली की मां ने देह व्यापार के दलदल में जबरन धकेल दिया। यह मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है जहां पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनमें पीड़िता की सहेली, उसकी मां और रायगढ़ में सक्रिय एक दलाल विक्की भोजवानी शामिल है।

कैसे हुआ मामले का खुलासा ?

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 8 अगस्त 2025 को उसका अपने परिजनों से किसी घरेलू विवाद को लेकर झगड़ा हो गया था, जिसके चलते वह घर छोड़कर चली गई थी। इस मौके का फायदा उठाते हुए उसकी सहेली ने अपनी मां के साथ मिलकर उसे बहलाया-फुसलाया और रायगढ़ ले गए।

रायगढ़ पहुंचते ही पीड़िता को एक कमरे में बंधक बनाकर रखा गया, उसे जबरन शराब पिलाई गई। इसके बाद उसे अनजान लड़कों के साथ संबंध बनाने के लिए मजबूर किया गया। जब उसने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट भी की गई। पीड़िता ने पुलिस को यह भी बताया कि यह सब एक रैकेट की तरह संगठित तरीके से चल रहा है।

See also  लॉकडाउन में RBI ने एक बार फिर कम किया रेपो रेट, MI भुगतान पर 3 महीने की अतिरिक्‍त मोहलत बढ़ाई गई

मामले में पुलिस की कार्रवाई

सरकंडा थाना पुलिस ने शिकायत के तुरंत बाद मामला दर्ज किया। पीड़िता की शिकायत के आधार पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिनमें पीड़िता की सहेली, उसकी मां और रायगढ़ में देह व्यापार से जुड़े एक अन्य आरोपी शामिल है। आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, मानव तस्करी, बंधक बनाना, शारिरक शोषण और देह व्यापार से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस का अधिकारिक बयान

सरकंडा थाना प्रभारी ने बताया कि “यह मामला बेहद गंभीर है और पीड़िता को फिलहाल संरक्षण गृह में रखा गया है। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि इस नेटवर्क से और कितनी लड़कियां जुड़ी हो सकती हैं और इस मामले में अन्य सहयोगियों की भूमिका रही है।”

Pushed into Prostitution : यह मामला एक गंभीर सामाजिक चेतावनी भी है कि किस तरह भरोसेमंद रिश्तों की आड़ में अपराध को अंजाम दिया जा रहा है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि ऐसे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें।

See also  भारत-वेस्टइंडीज के बीच पहला मैच आज