रायपुर। रायपुर पुलिस ने शनिवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर को नजरबंद किया। वे अपने ही सरकार के खिलाफ सीएम-हाउस के सामने धरना प्रदर्शन करने जा रहे थे, लेकिन पुलिस अधिकारियों ने उन्हें एम्स के पास रोक लिया।

पूर्व मंत्री ने कोरबा कलेक्टर अजित वसंत के खिलाफ पहले 14 गंभीर बिंदुओं पर शिकायतें दर्ज कराई थीं। उन्होंने चेतावनी दी थी कि यदि 4 अक्टूबर तक कार्रवाई नहीं हुई, तो वे राजधानी में धरने पर बैठेंगे। इसी के तहत शनिवार सुबह वे धरना देने के लिए निकले थे।

हालांकि, उन्हें गहोई भवन में नजरबंद कर दिया गया। ननकीराम कंवर ने कहा कि अगर प्रशासन का यही रवैया रहा, तो अगली बार भाजपा की सरकार नहीं बनेगी। आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ के पूर्व गृहमंत्री रह चुके ननकीराम कंवर भ्रष्टाचार को लेकर कोरबा कलेक्टर अजित वसंत हटाने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी थी कि यदि 4 अक्टूबर तक कार्रवाई नहीं हुई तो वे रायपुर में धरने पर बैठेंगे। मिली जानकारी के अनुसार धरने के लिए वो शुक्रवार देर शाम ही रायपुर पहुंच गए थे।

See also  बेरोजगारी भत्ता योजनाः आज से बेरोजगार युवाओं को हर माह मिलेंगे 2500 रुपए, सीएम ने युवाओं को सौंपा स्वीकृति आदेश

उन्होंने धरने को लेकर रायपुर जिला प्रशासन को पत्र भी दिया था। शनिवार सुबह के 10.30 बजे से वो धरने पर बैठने वाले थे। जब वो होटल से धरना स्थल के निकले, इस दौरान पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्हें रोक लिया।