रायपुर। छत्तीसगढ़ में भाजपा का जनदर्शन कार्यक्रम एक बार फिर शुरू होने जा रहा है। सोमवार से हर दिन एक मंत्री पार्टी कार्यालय में मौजूद रहकर कार्यकर्ताओं और नागरिकों की समस्याएं सुनेंगे। इस बात की पुष्टि भाजपा के मीडिया संयोजक हेमंत पाणिग्रही ने की है।

राजनीतिक गलियारे में ऐसी खबरें है कि छत्तीसगढ़ के पूर्व गृहमंत्री ननकी राम कंवर की वजह से जनदर्शन पुनः आरंभ किया जा रहा है। बता दें कि शनिवार को राज्य के पूर्व गृह मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता ननकीराम कंवर मुख्यमंत्री निवास के सामने धरना देने की तैयारी में थे।

जैसे ही इसकी सूचना प्रशासन को मिली, तो पुलिस ने तुरंत घेराबंदी कर दी। पूर्व मंत्री ननकीराम कंवर ने भ्रष्टाचार को लेकर कोरबा कलेक्टर अजित वसंत हटाने की मांग कर रहे हैं। इस मामले में राजनीतिक विश्लेषकों की मानें तो जनदर्शन अगर जारी रहता, जनता की मांग सुनी जा रही होती तो यह मामला इतना नहीं बढ़ता।

See also  नदी पार करते समय पलटी नाव : पांच लोग थे सवार, पानी में बहा लाखों का किराना सामान

आपको बता दें कि जनदर्शन करीब एक साल से बंद था। ननकी राम कंवर के मामले के ठीक 24 घंटे बाद खबर आती है कि अब इसे सोमवार, 6 अक्टूबर से फिर शुरू किया जा रहा है। पहले दिन प्रदेश के राजस्व और उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा दोपहर 2 से 5 बजे तक कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों से मुलाकात करेंगे। पंजीयन की प्रक्रिया दोपहर 2 बजे तक पूरी होगी।

अगस्त 2024 तक यह पहल निरंतर चलती रही, लेकिन संगठनात्मक चुनाव, सदस्यता अभियान और निकाय व पंचायत चुनावों की व्यस्तताओं के चलते सितंबर में इसे अस्थायी रूप से रोक दिया गया था।

नामविभागदिनांकदिन
टंकराम वर्मामंत्री, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, पुनर्वास, उच्च शिक्षा06-10-2025सोमवार
गजन्द्र यादवमंत्री, स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी कार्य07-10-2025मंगलवार
केदार कश्यपमंत्री, वन एवं जलवायु परिवर्तन, परिवहन, सहकारिता, संसदीय कार्य08-10-2025बुधवार
गुरु खुशवंत साहेबमंत्री, कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, अनुसूचित जाति विकास09-10-2025गुरुवार
दयालदास बघेलमंत्री, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण10-10-2025शुक्रवार

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।