टीआरपी। Today Horoscope : लगभग 30 वर्ष पश्चात 11 अक्टूबर 2025 को शनि और शुक्र मिलकर समसप्तक योग का निर्माण कर रहे हैं। आइये, जानते हैं शनि और शुक्र के प्रभाव से किन तीन राशि के जातकों का भाग्य चमकने वाला है और किन राशि के जातकों को क्या लाभ होगा और किन राशि वालों को परेशानियों से जूझना पड़ेगा।

इन तीन राशि वालों का चमकेगा भाग्य

मकर राशि

जीवन में सकारात्मक बदलाव होगा। नई नौकरी अथवा व्यवसाय की संभावना है। नौकरी में पदोन्नति और व्यवसाय में आािर्थक लाभ होगा। आर्थिक रूप से सक्षम होंगे। साहस और पराक्रम में वृद्धि होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।

मिथुन राशि

नए व्यवसाय शुरू करने में परिवार का सहयोग मिलेगा। नई नौकरी के प्रयास सफल होंगे। काफी दिनों से जो योजनाएं मन मस्तिष्क में चल रही थीं, उन्हें कार्यान्वित करने का सही समय है। समाज में मान सम्मान मिलेगा। प्रगति करने के लिए मेहनत करनी होगी। व्यापारियों को नए व्यवसाय में लाभ होगा।

See also  ऑस्कर 2020 : 'पैरासाइट ' पहली नॉन-इंग्लिश बेस्ट फिल्म बनी, 'जोकर' के फीनिक्स बेस्ट एक्टर और 'जूडी ' की रिनी जैलवेगर बेस्ट एक्ट्रेस

कुंभ राशि

अपनी मेहनत से सफलता की ओर अग्रसर होंगे। पुरानी योजनाओं पर कार्य शुरू होगा। नौकरी में पदोन्नति का योग है। व्यवसाय में लाभ होगा। कार्य के सिलसिले में अन्य शहरों की यात्रा पर जाने का अवसर मिलेगा। आमदनी के नए अवसर मिलेंगे। पुराने निवेश से लाभ होगा।

इन राशि वालों को होगा लाभ

मेष राशि

धनलाभ के योग हैं। नई नौकरी से नई जिम्मेदारी मिलेगी। इससे कार्य का अतिरिक्त बोझ बढ़़ेगा। खर्च पर नियंत्रण रखें अन्यथा आर्थिक नुकसान होगा। मेहनत के अनुसार लाभ होगा। परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है।

वृषभ राशि

कार्य के अनुरुप फल की प्राप्ति होगी। कोई भी कार्य सोचसमझकर करें। निर्णय लेने में असमंजस की स्थिति बनेगी। जमीन में निवेश लाभदायी होगा। कुछ परेशानी आएगी। उससे निपटने में सक्षम होंगे। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है।

कर्क राशि

अचानक धनलाभ का योग है। बड़े बुजुर्गों की सलाह फायदेमंद रहेगी। नए अवसरों की प्राप्ति होगी। नई योजना पर कार्य करने का दीर्घगामी परिणाम मिलेगा। निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें।

See also  Horoscope 29 June 2023 : इन राशि वालों को मिलेगा नौकरी में अफसरों का साथ, जानें क्या कहते है आपके सितारें

सिंह राशि

कार्यक्षेत्र में अतिरिक्त जिम्मेदारी से परेशानी का सामना करना पड़ेगा। सहयोगियों से सलाह लें, लेकिन दूसरों पर निर्भर न रहें। परिश्रम का फल मिलेगा। निवेश करना लाभदायी होगा। परिवार में खुशहाली छाएगी।

कन्या राशि

नौकरी, व्यवसाय में मेहनत का फल मिलेगा। कोई भी निवेश करने से पहले सोचविचारकर निवेश करें। विरोधियों से निपटने में सक्षम होंगे। किसी बात को लेकर चिंतित होंगे, लेकिन उसे मन में न रखें।

तुला राशि

मेहनत पर भरोसा रखें। नए व्यवसाय में सफलता मिलेगी। उच्चाधिकारियों से सहयोग मिलेगा। निवेश न करना ही हित में होगा। से परिवार में सुख शांति का माहौल रहेगा। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें।

वृश्चिक राशि

प्रगति करने की दिशा में अग्रसर होंगे। नौकरी और व्यवसाय में बदलाव की संभावना है। परिवार के सदस्यों का साथ मिलेगा। जमीन में निवेश करना लाभदायी होगा। व्यर्थ के खर्च पर नियंत्रण करने का प्रयास करें। क्रोध से मन में तनाव रहेगा।

धनु राशि

See also  जाति-धर्म से परे दिव्यांग जोड़ों का विवाह रचाने की तैयारी, फरवरी में होगा भव्य आयोजन

व्यवसाय में प्रगति होगी। रूका हुआ धन प्राप्त होने की संभावना है। निवेश सोचसमझकर करें। प्रगति करने के लिए खूब मेहनत करनी होगी। सामाजिक मान सम्मान मिलेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें। किसी भी कार्य में जल्दबाजी न करें।

मीन राशि

मेहनत से किए गए कार्य में सफलता मिलेगी। अचानक धन लाभ होगा। नई नौकरी अथवा व्यवसाय को चुनने में सावधानी बरतें। सोचसमझकर ही निर्णय लें। परिवार में धार्मिक कार्यक्रम संपन्न होंगे। मित्रों से सहयोग मिलेगा।