टीआरपी डेस्क। वेब सीरीज ‘महारानी’ ने अपनी मजबूत कहानी और दमदार अभिनय के कारण ओटीटी पर अलग पहचान बनाई है। सोनी लिव पर इसका चौथा सीजन भी रिलीज हो चुका है, जिसे दर्शकों का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। सुभाष कपूर के निर्देशन में बनी इस सीरीज में हुमा कुरैशी ने रानी भारती की भूमिका पहले सीजन से ही प्रभावशाली तरीके से निभाई है। चौथे सीजन में भी उनका प्रदर्शन दर्शकों को बांधे रखता है।

सीरीज में हुमा कुरैशी के साथ विपिन शर्मा, शार्दुल भारद्वाज, श्वेता बसु प्रसाद, दर्शील सफारी, कनी कश्रुति, प्रमोद पाठक, विनीत कुमार और अमित सियाल ने महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। इस सीजन की पटकथा सुभाष कपूर, नंदन सिंह और उमाशंकर सिंह द्वारा तैयार की गई है, जिसे दर्शक कसी हुई कहानी और घटनाक्रम के कारण पसंद कर रहे हैं।

चौथे सीजन में रानी भारती के संवाद और भी प्रभावशाली हैं, जबकि बैकग्राउंड स्कोर कहानी को और मजबूत बनाता है। कई दृश्यों में बिना संवाद के भी घटनाओं का प्रभाव साफ दिखाई देता है।

See also  इस हफ्ते सिनेमाघरों में रिलीज होंगी बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की 34 फिल्में

कहानी 2012 की पृष्ठभूमि में आगे बढ़ती है, जहां रानी भारती दो बार बिहार की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं और अब राष्ट्रीय नेतृत्व की संभावित दावेदार के रूप में उभरती हैं। दूसरी ओर, दिल्ली में प्रधानमंत्री सुधाकर श्रीनिवास जोशी एक टूटते हुए गठबंधन को संभालने के प्रयास में राजनीतिक चुनौती का सामना कर रहे हैं, जिससे नया राजनीतिक संघर्ष सामने आता है।