टीआरपी डेस्क। Delhi Blast Update : दिल्ली में हुए धमाके की जांच में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। फरीदाबाद के खंदावली गांव से लाल रंग की इकोस्पोर्ट कार बरामद की गई है, जिसका इस्तेमाल संदिग्धों द्वारा किया गया था। पुलिस का मानना है कि यह बरामदगी मामले की जांच में अहम सुराग साबित हो सकती है, क्योंकि कार के तार फरीदाबाद स्थित आतंकी मॉड्यूल से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है।

फरीदाबाद पुलिस ने जानकारी मिलते ही तत्काल कार्रवाई करते हुए गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस के अनुसार, लाल रंग की इकोस्पोर्ट कार (नंबर DL 10 CK 0458) दिल्ली धमाके के मुख्य संदिग्ध डॉ. उमर से जुड़ी बताई जा रही है। यह वाहन खंदावली गांव के पास खड़ा मिला। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि कार से कोई संदिग्ध वास्तु या अन्य चीजें बरामद हुई है या नहीं। इस पर जल्द ही खुलासे हो सकते है।

See also  अब पीएम मोदी को 180 लोगों ने लिखी चिट्ठी, 49 हस्तियों पर केस दर्ज होने का जताया विरोध

दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक, आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के फरीदाबाद मॉड्यूल के संदिग्धों ने पुलिस की बढ़ती कार्रवाई से बचने के लिए दिल्ली का रुख किया था। बताया जा रहा है कि वे दो कारों से दिल्ली पहुंचे – एक हरियाणा नंबर की कार जिसका इस्तेमाल लालकिले के सामने धमाके में हुआ, और दूसरी यही लाल इकोस्पोर्ट थी जो घटना के दौरान अलग-अलग जगहों पर घूम रही थी।

पुलिस जांच में सामने आया है कि इस इकोस्पोर्ट कार में एक संदिग्ध सवार था जो आई-20 कार में मौजूद अन्य संदिग्धों से संपर्क में था। दोनों वाहन बदरपुर बॉर्डर से एक साथ दिल्ली में दाखिल हुए और बाद में चांदनी चौक व लालकिला क्षेत्र में भी एक साथ देखे गए।