टीआरपी डेस्क। Fire Broke Out : प्रदेश में धान खरीदी जारी है, इसी बीच जांजगीर-चाम्पा में बारदानों में आग लगने की घटनाओं ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। ताजा मामला पामगढ़ थाना क्षेत्र के लगरा सेवा सहकारी समिति से सामने आया है, जहां धान खरीदी केंद्र के सामने रखे बारदानों में अचानक आग लग गई।

बताया जा रहा है कि चबूतरे में रखे नए बारदानों की करीब 40 गठानों में अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते बारदाने जलकर राख हो गए। आस-पास के निवासियों ने बताया कि ये बारदाने 1 दिन पहले ही प्राधिकृत अधिकारी द्वारा खाली कराया गया था। आग लगने की वजह का अब तक पता नहीं चल पाई है, लेकिन घटना से धान खरीदी केंद्र में हड़कंप मच गया है।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रशासन यह पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि आग दुर्घटनावश लगी या फिर किसी की शरारत ने इतना बड़ा रूप ले लिया। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, आग से नष्ट हुए बारदानों की कीमत लगभग ₹20 लाख आंकी जा रही है।

See also  आजादी के 78 साल बाद भी अंधेरे में जीने को मजबूर, 48 गांवों के ग्रामीणों ने पीएम मोदी को खून से लिखे 500 पत्र, जानिए पूरा मामला…

Fire Broke Out : धान खरीदी के बीच बारदानों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं और आगे ऐसी घटनाओं से बचाव के लिए अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत बताई जा रही है।