जशपुर। नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ और दुष्कर्म जैसे गंभीर अपराध की रिपोर्ट दर्ज करने में सिटी कोतवाली पुलिस की लापरवाही सामने आने पर पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कड़ा रुख अपनाया है। एसपी ने टीआई आशीष तिवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर रक्षित केंद्र जशपुर मे अटैच कर दिया है।

बताया जाता है कि आरोपी शिक्षक के विरुद्ध शिकायत मिलने के बावजूद पुलिस ने प्रारंभिक तौर पर केवल बच्ची की गुमशुदगी का मामला दर्ज किया था, जबकि घटना की गंभीरता को देखते हुए दुष्कर्म की FIR दर्ज किया जाना आवश्यक था। बाद में पुलिस ने दुष्कर्म की रिपोर्ट तो दर्ज की, लेकिन देरी और लापरवाही को लेकर विभागीय जिम्मेदारी तय की गई है।

एसपी शशि मोहन सिंह द्वारा नाबालिग से जुड़े ऐसे गंभीर अपराध मे लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए टीआई के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई की गई है। एसपी ने पुलिस अनुविभागीय अधिकारी जशपुर को 7 दिवस मे जाँच रिपोर्ट प्रस्तुत करने आदेश दिए हैं। इस कार्रवाई के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि मामले की जांच अब तेज रफ्तार से आगे बढ़ेगी और पीड़ित बच्ची को न्याय दिलाने की दिशा में पुलिस प्रभावी कदम उठाएगी।

See also  ‘स्वच्छ शहर जोड़ी अभियान’ में रायपुर बना बीरगांव का मेंटर’