टीआरपी डेस्क। Earthquake : बांग्लादेश में आए भूकंप ने न केवल वहां तबाही मचाई, बल्कि पश्चिम बंगाल तक झटके महसूस किए गए। सुबह 10 बजकर 10 मिनट पर कोलकाता, हावड़ा, नादिया, मुर्शिदाबाद समेत कई जिलों में अचानक इमारतें डोलने लगीं। लोग दहशत में घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए।

जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज के अनुसार, भूकंप का केंद्र बांग्लादेश रहा, जहां इसकी तीव्रता 5.7 और गहराई मात्र 10 किलोमीटर दर्ज की गई। कम गहराई में आए भूकंप का असर ज़्यादा तेज महसूस होता है, और यही कारण रहा कि पश्चिम बंगाल तक झटके साफ महसूस किए गए।

ढाका समेत कई इलाकों में इमारतों में दरारें आईं और कुछ ढह गईं। इसी हादसे में तीन लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।

उधर पाकिस्तान में भी धरती कांपी
दिलचस्प बात यह है कि कुछ घंटे पहले ही पाकिस्तान में भी भूकंप दर्ज किया गया था। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, शुक्रवार तड़के 5.2 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसका केंद्र लगभग 135 किलोमीटर की गहराई पर था।

See also  Kinnar Guru's Murder : किन्नर गुरु मधु शर्मा की दिनदहाड़े हत्या ! बधाई लेने के दौरान हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग