स्पोर्ट्स डेस्क। IND vs SA 2nd Test : भारत और दक्षिण अफ्रिका के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में अब तक भारतीय खिलाड़ियों ने निराशाजनक प्रदर्शन किया है। भारतीय टीम अपनी पहली पारी में सिर्फ 201 रन पर ढ़ेर हो गई। यान्सन ने घातक गेंदबाजों करते हुए 6 विकेट अपने नाम किए।

जायसवाल (58) और वाशिगंटन (48) के अलावा बांकि खिलाड़ियों की बल्लेबाजी बेहद खराब रही और टीम फॉलोऑन तक नहीं बचा सकी। बता दे कि फॉलोऑन बचाने के लिए टीम को 289 रन बनाने थे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। हालांकि, दक्षिण अफ्रीका के कप्तान बावुमा ने भारत को फॉलोऑन नहीं खिलाने का फैसला लिया। अब फिर से अफ़्रीकी टीम बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरेगी।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: केएल राहुल, यशस्वी जयसवाल, साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

दक्षिण अफ्रीका: एडेन मार्करम, रेयान रिकेल्टन, वियान मुल्डर, तेम्बा बावुमा (कप्तान), टोनी डी जोर्जी ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरेन (विकेटकीपर), मार्को यानसेन, सेनुरन मुथुसामी, साइमन हार्मर, केशव महाराज।

See also  टेरर फंडिंग: ईडी ने जब्त की अलगाववादी नेता शब्बीर अहमद की 2 करोड़ की संपत्ति