रायपुर/कोंडागांव। जिले के केशकाल थाना इलाके में शनिवार की शाम एक अनियंत्रित कार ने स्कूली बच्चों को कुचल दिया। इस हादसे में एक बच्चे की अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सीदावंड के स्कूल से लौट रहे बच्चे सड़क से कुछ दूरी पर किनारे में बने होटल में चाय पीने रुके थे। इतने में सफेद रंग की कार ने होटल को तोड़ते हुए बच्चों और दो ग्रामीणों को अपनी चपेट में ले लिया।

बताया जा रहा है कि विश्रामपुरी इलाके में फैंसी स्टोर चलाने वाला बुध सिंह नेताम केशकाल की ओर जा रहा था। तभी उसकी कार बेकाबू हो गई। पुलिस इस बात की जांच कर रही है, कि आखिर कार होटल तक कैसे जा पहुंची, अनुमान लगाया जा रहा है कि ड्रायवर मोबाइल पर व्यस्त रहा होगा जिससे यह घटना घटी। बुध सिंह से पूछताछ की जा रही है। 7 बच्चे इस घटना घायल हुए। 14 साल के योगेश नाग नाम के बच्चे की मौत हो गई। 3 बच्चों को इलाज के लिए रायपुर भेजा गया है।

See also  Train Cancelled :  13 से 23 नवंबर तक सफर मुश्किल, लंबी दूरी की कई ट्रेनें हुई रद्द, छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली इन ट्रेनों पर पड़ेगा प्रभाव

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।