रायपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं भूपेश बघेल को सनातन विरोधी बताते हुए उनका प्रदेश भर में पुतला दहन किया। मोर्चा का आरोप है कि कांग्रेस पार्टी के नेता हमेशा सनातन धर्म और साधु-संतो का अपमान करते रहे हैं।
पुतला दहन के मौके पर रायपुर शहर जिला भाजपा अध्यक्ष  रमेश सिंह ठाकुर ने कहा कि भूपेश बघेल अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पं. प्रदीप मिश्रा एवं पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री का विरोध कर रहे है। इससे स्पष्ट होता है कि कांग्रेस पार्टी के नेताओं को इनका विरोध करने का स्क्रिप्ट किसी ने दिया हो। 

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा ने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने हमारे मान-बिंदुओं को लगातार अपमानित किया हैं, हमारे साधु-संतों का अपमान किया हैं। 

इस  प्रदर्शन में अमन प्रताप, विशाल पांडेय, वासु शर्मा, पिंटू साहु, अर्पित सूर्यवंशी, प्रणय साहू, अश्वनी विश्कर्मा, शंकर साहू, अभिषेक धनगर, योगी साहू, शुभंकर द्विवेदी, युगल वर्मा, भारत कुंड, आकाश शर्मा, राज गायकवाड, राहुल वर्मा, सुरेंद्र साहू, गुरमीत सिंह, गोपाल साहू, धर्मेश वर्मा मौजूद थे।

See also  छत्तीसगढ़ः रजिस्ट्री को लेकर जारी की नई गाइड लाइन, अब मिलेगी 30 प्रतिशत तक की छूट