टीआरपी। Hotel Raipur Inn was fined five thousand : गंदगी से संबंधित जनशिकायत को तत्काल संज्ञान में लेकर नगर पालिक निगम रायपुर ने स्टेशन रोड स्थित होटल रायपुर इन पर पांच हजार रुपये का जुर्माना ठोंका है।


नगर निगम जोन – 2 की स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रेलवे स्टेशन मार्ग पर होटल रायपुर इन का औचक निरीक्षण किया। होटल में गंदगी मिलने पर पांच हजार का जुर्माना लगाकर भविष्य में साफ सफाई ठीक रखने की चेतावनी दी गई। नगर निगम जोन 2 जोन कमिश्नर डॉ आर.के. डोंगरे के निर्देशानुसार जोन स्वास्थ्य अधिकारी रवि लावनिया के नेतृत्व में स्वच्छता दीदियों की उपस्थिति में औचक निरीक्षण किया गया।

See also  Mission 2023: बस्तर में मातृशक्ति सम्मेलन से प्रियंका गांधी फूकेंगी छत्तीसगढ़ में चुनावी बिगुल, 53 सीटों पर एक-एक और 37 सीटों पर 2-2 पूर्णकालिक विस्तारक भेजेगी भाजपा

रिपोर्टर श्रवण शर्मा 28 वर्षों से पत्रकारिता जगत में कार्यरत हैं। पूर्व में लगभग 7 वर्षो तक दिल्ली के प्रतिष्ठित अखबारों में पत्रकार के रूप में कार्य किया। इसके पश्चात विगत 21 वर्षों से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कार्यरत हैं। दैनिक जागरण ग्रुप के नईदुनिया संस्थान में 17 वर्ष तक कार्य किया। वर्तमान में टीआरपी न्यूज में गत वर्ष से कार्य कर रहे हैं।
पत्रकारिता जगत में राजनीतिक खबरों से लेकर खेल, धर्म-समाज, पर्यटन, संस्कृति, पुरातत्व, समाज एवं कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, बाल संरक्षण आयोग, महिला आयोग, सहित विविध विभागों की रिपोर्टिंग का अनुभव रहा है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सामाजिक क्षेत्र में बदलाव और आम जनता की समस्याओं को सटीक रूप से उजागर करना है।