टीआरपी। Mahamaya Dairy : डेयरी में गंदगी की जनशिकायत को संज्ञान में लेते हुए नगर निगम जोन 2 स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रमण मन्दिर वार्ड क्रमांक 12 के अंतर्गत फाफाडीह क्षेत्र में आवासीय क्षेत्र में संचालित महामाया डेयरी का औचक निरीक्षण किया। औचक निरीक्षण के दौरान गंदगी और प्रदूषण सहित डेयरी की भैंसों को सड़क पर छोड़े जाने से आए दिन सड़क दुर्घटनाओं के होने की जनशिकायत सही मिली।

इस पर महामाया मंदिर डेयरी फाफाडीह के संचालक धर्मराज साहू पर तत्काल 5000 रुपये का ई जुर्माना किया। साथ ही चेतावनी दी। डेयरी संचालक ने अगले एक माह में डेयरी को रायपुर नगर निगम क्षेत्र से बाहर शिफ्ट करने का लिखित आश्वासन दिया है।

नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉ तृप्ति पाणीग्रही और नगर निगम जोन 2 जोन कमिश्नर डॉ आर. के. डोंगरे के निर्देशानुसार जोन स्वास्थ्य अधिकारी रवि लवनिया के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। नियत समयावधि में डेयरी को आवासीय क्षेत्र में बंद नहीं करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

See also  कोरोना वायरस के नए वैरिएंट "डेल्टा प्लस" को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट, भुवनेश्वर एम्स भेजे गए राज्य में मिल रहे मरीजों के सैम्पल