Budget Session 2026: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा रविवार को लोकसभा में बजट 2026 पेश किए जाने के बाद आज सोमवार को संसद में इस पर आम चर्चा होगी। यह बहस बजट सत्र का अहम हिस्सा मानी जा रही है। इसके बाद आगे चलकर अनुदान मांगों पर मंत्रालय-वार चर्चा और मतदान की प्रक्रिया होगी।

बजट पेश होने के बाद दिए गए बयानों से साफ है कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी आज सदन में बजट पर अपनी बात रख सकते हैं। संसदीय परंपरा के अनुसार, इस चरण में सदस्य बजट के समग्र ढांचे, नीतिगत दिशा और प्राथमिकताओं पर चर्चा करते हैं, जबकि विस्तृत समीक्षा बाद में होती है।

राहुल गांधी का रुख

रविवार को संसद परिसर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान राहुल गांधी ने बजट पर टिप्पणी करने से इनकार किया था। बजट को लेकर सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा था कि वह अपनी बात संसद के भीतर रखेंगे।

See also  IND vs PAK T20 : बारिश डाल सकती है मैच के बीच में खलल,जाने मेलबर्न के मौसम का हाल

इस दौरान उनके साथ कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी भी मौजूद थीं। दोनों ने मीडिया के अन्य सवालों का जवाब दिए बिना संसद परिसर छोड़ दिया था। हालांकि बाद में राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बजट को लेकर अपनी आपत्तियां सामने रखीं।

बजट पर उठाए सवाल

राहुल गांधी ने पोस्ट में लिखा कि बजट देश की जमीनी समस्याओं को छूने में नाकाम रहा है। उन्होंने बेरोजगारी, मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की गिरावट, निवेशकों द्वारा पूंजी निकालने, घरेलू बचत में कमी, किसानों की परेशानियों और संभावित वैश्विक झटकों का जिक्र करते हुए कहा कि इन मुद्दों को बजट में नजरअंदाज किया गया है। उनके मुताबिक यह ऐसा बजट है, जो सुधारों से कतराता है और देश के असली संकटों को समझने में विफल रहा है।