टीआरपी डेस्क। धूप, धूल-मिट्टी और भागदौड़ भरी जिंदगी का असर सबसे पहले चेहरे पर पर दिखाई देता है। स्किन रूखी, बेजान और डल नजर आने लगती है, चाहे कितने ही महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल क्यों न इस्तेमाल किया जाए। ऐसे में अगर आप सस्ता, सुरक्षित और नेचुरल उपाय ढूंढ रहे हैं, तो खीरा और एलोवेरा आपकी त्वचा के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकते हैं।

खीरा त्वचा को ठंडक और नमी प्रदान करता है, जबकि एलोवेरा गहराई से पोषण देकर स्किन पर नेचुरल ग्लो लाता है। ये दोनों चीजें घर पर आसानी से मिल जाती है। बिना किसी साइड इफेक्ट के ये दोनों चीजें डल स्किन को फिर से फ्रेश बना सकती हैं। आइए जानते हैं खीरे और एलोवेरा का कमाल और इन्हें इस्तेमाल करने का सही तरीका।

त्वचा की थकान दूर करता है खीरा


खीरा त्वचा के लिए एक बेहतरीन, प्राकृतिक कूलिंग एजेंट माना जाता है। इसमें लगभग 95 प्रतिशत पानी होता हैै, जो स्किन को हाइड्रेट रखता है। खीरा में मौजूद विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा की थकान दूर करते हैं। चेहरे पर खीरे का रस लगाने से टैनिंग कम होती है और स्किन टोन में भी सुधार आता है।

See also  जदयू की बड़ी बैठक में दो बड़े फैसले! नीतीश कुमार फिर बने पार्टी सुप्रीमो, निशांत कुमार को लेकर आए चौंकाने वाले संकेत

एलोवेरा त्वचा को गहराई से करता है मॉइस्चराइज़


एलोवेरा डल स्किन के लिए एक नेचुरल हीलर की तरह काम करता है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो त्वचा को गहराई से मॉइस्चराइज करता है और डेड स्किन सेल्स को रिपेयर करने में मदद करता है। जिससे स्किन सॉफ्ट, स्मूद और चमकदार दिखाई देती है।

कैसे बनाएं खीरा और एलोवेरा का फेस पैक?

खीरा और एलोवेरा का फेस पैक बनाना बेहद आसान है। इसके लिए एक ताजेे खीरे का रस निकाल लें और उसमें एक से दो चम्मच शुद्ध एलोवेरा जेल मिलाएं। इस मिश्रण को चेहरे और गर्दन पर समान रूप से लगाएं। 15 से 20 मिनट बाद नॉर्मल पानी से चेहरा धो लें। बेहतर परिणाम के लिए इस फेस पैक को हफ्ते में दो-तीन बार इस्तेमाल कर सकते है।

ऑयली और ड्राई स्किन के कई फायदे


यह फेस पैक ऑयली और ड्राई दोनों तरह की स्किन के लिए फायदेमंद है। ऑयली स्किन वालों के लिए अतिरिक्त तेल को कंट्रोल करता है और पोर्स को टाइट करने में मदद करता है। वहीं ड्राई स्किन वालों के लिए एलोवेरा की नमी त्वचा को रूखेपन से बचाती है। इसी वजह से कॉम्बिनेशन लगभग हर स्किन टाइप पर सूट करता है।

See also  CORONA FUND : छत्तीसगढ़ में कोरोना पर लगाम लगाने तीन जिलों को मिले सात करोड़, मुख्यमंत्री सहायता कोष से रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर को मिली राशि, जानिए किस जिले को मिला कितना?

नेचुरल ग्लो के लिए जरूरी टिप्स


नेचुरल ग्लो बनाए रखने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। फेस पैक लगाने से पहले चेहरा अच्छी तरह साफ करें। पैक हटाने के बाद हल्का मॉइस्चराइजर लगाएं ओर दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। साथ ही धूप में निकलते वक्त सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें, ताकि त्वचा की चमक लंबे समय तक बनी रहे।
फेस पैक लगाने से पहले चेहरा साफ होना जरूरी है। पैक के बाद हल्का मॉइस्चराइज़र लगाएं और दिन में पर्याप्त पानी पिएं। साथ ही धूप में निकलते समय सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें, ताकि ग्लो लंबे समय तक बना रहे।