रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कारपोरेशन लिमिटेड के कार्यालय भवन की तीसरी मंजिल में लगी आग की घटना की जांच के आदेश जारी करते हुए एक कमेटी गठित की गई है। एमडी द्वारा जारी इस आदेश में एक सप्ताह के भीतर घटना के कारणों और नुकसान की रिपोर्ट पेश करने को कहा गया है।

सोशल मीडिया की चर्चाओं के बीच CSMCL ने जारी किया प्रेस नोट

ऑडिट से ठीक पहले आबकारी भवन के कमरे में लगी इस घटना के संबंध में सोशल मीडिया में दिनभर जमकर चर्चा चलती रही। बताया गया कि पूरी फाइलें जल गई हैं। इसे देखते हुए आखिरकार CSMCL द्वारा प्रेस नोट जारी कर सफाई दी गई। इसमें बताया गया है कि दिनांक 07.02.2026 को शाम मे लगभग 8.30 बजे लाभाण्डी स्थित आबकारी भवन में छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कारपोरेशन लिमिटेड के कार्यालय के तृतीय तल के एक कक्ष में बिजली के शार्ट सर्किट से आग लगने से कार्यालय में रखा प्रिंटर और युपीएस जल गया है।

See also  मछली पालन विभाग में लगी भीषण आग, लाखों का सामान और दस्तावेज जलकर राख!

घटनास्थल के अवलोकन से दस्तावेजों को कोई नुकसान नहीं होना पाया गया है। सभी फाइल नस्ती लोहे आलमारी में बंद थी। रात्रि में आबकारी भवन मे ड्यूटी पर तैनात गार्ड को तृतीय तल के एक कक्ष से जलने जैसी गन्ध आने पर तत्काल अन्य स्टॉफ को बुलाया और तत्काल मौके पर पहुंचकर भवन में मौजूद अग्निरोधक उपकरणों द्वारा आग पर काबू पा लिया गया। मौके पर मुआयना करने पर आग से कार्यालय में रखे प्रिंटर और यूपीएस का जलना पाया गया। आग से किसी अन्य सामग्री का या अन्य किसी कक्ष में कोई नुकसान नहीं हुआ है। खबर मिलते ही तत्काल उच्च अधिकारियों द्वारा मौके पर पहुंचकर अवलोकन किया गया। दिनांक 08.02.2026 को सुबह पुनः अधिकारियो द्वारा पहुंच कर अवलोकन करने पर किसी भी जरूरी दस्तावेज का उक्त घटना में नुकसान नहीं होना पाया गया।

एमडी ने तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करते हुए शार्ट सर्किट लगने से कारणों और नुकसान की जांच करने एक पांच सदस्यीय जांच समिति गठित की है। कमेटी सात दिन के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। रिपोर्ट को सचिव, आबकारी को प्रस्तुत किया जायेगा। इस समिति में इन अफसरों को शामिल किया गया है :

See also  Bhilai Car Blast: मालिक से पत्नी के अवैध संबंध का शक, सबक सिखाने किया ब्लास्ट, कम्प्यूटर इंजीनियर पति गिरफ्तार

(१) जीएमडी एसएमसीएल अध्यक्ष
(२) लेखाधिकारी सीएसएमसीएल
(३) एसडीओ सीएसपीडीसीएल
(४) एसडीओ एंड एम पीडब्ल्यूडी
(५) नोडल सीए सीएसएमसीएल