टीआरपी डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में आज 11 फरवरी, बुधवार को भी तेजी का सिलसिला बरकरार है। शानदार तिमाही नतीजों (Q3 Results) और पॉजिटिव ग्लोबल संकेतों के दम पर निफ्टी ने 26,000 के स्तर के बेहद करीब दस्तक दी है। बाजार में आज ‘स्टॉक-स्पेसिफिक’ एक्शन देखने को मिल रहा है, जहां ऑटो और एफएमसीजी सेक्टर के दिग्गज शेयरों में जबरदस्त खरीदारी हो रही है।

बाजार की यह तेजी भारतीय अर्थव्यवस्था की मजबूती को दर्शाती है। हालिया भारत-अमेरिका ट्रेड डील के बाद मेटल और एक्सपोर्ट-ओरिएंटेड कंपनियों पर निवेशकों का भरोसा बढ़ा है। छत्तीसगढ़ के निवेशकों के लिए टाटा ग्रुप (टाइतन) और ऑटो सेक्टर (आयशर मोटर्स) के प्रदर्शन पर नजर रखना फायदेमंद हो सकता है।

बाजार की रिकॉर्ड शुरुआत


बुधवार को सेंसेक्स पिछले बंद स्तर 84,273.92 के मुकाबले उछलकर 84,339.15 पर खुला। वहीं, निफ्टी भी 25,935.15 की तुलना में बढ़त के साथ 25,997.45 पर ओपन हुआ। तकनीकी जानकारों के अनुसार, बाजार में ‘हायर हाई’ और ‘हायर लो’ का पैटर्न बन रहा है, जो आने वाले दिनों में और बड़ी बढ़त का संकेत है।

See also  Ahmedabad Plane Crash: कुछ सेकंड और होते तो मैं भी नहीं बचता- बचे इकलौते यात्री रमेश विश्वास ने PM मोदी को सुनाई खौफनाक कहानी

इन 3 शेयरों ने मचाया धमाल

  1. आयशर मोटर्स (Eicher Motors): 6% की छलांग कंपनी का शुद्ध मुनाफा 21.36% बढ़कर 1420.61 करोड़ रुपये रहा है। इसके साथ ही आयशर मोटर्स अपनी प्रोडक्शन क्षमता को 14.6 लाख यूनिट से बढ़ाकर 20 लाख यूनिट प्रति वर्ष करने जा रही है। इस खबर के बाद शेयर 6% से ज्यादा उछल गया।
  2. ब्रिटानिया (Britannia): बिस्किट कंपनी का बढ़ा मुनाफा दिग्गज एफएमसीजी कंपनी ब्रिटानिया के शेयर Q3 नतीजों के बाद 5-6% तक चढ़ गए। कंपनी ने तीसरी तिमाही में 682 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट दर्ज किया है, जिससे शेयर 6,156 रुपये के भाव पर पहुंच गया।
  3. टाइटन (Titan): ऑल-टाइम हाई पर शेयर टाटा ग्रुप की रिटेल कंपनी टाइटन ने 4,378 रुपये का नया रिकॉर्ड हाई बनाया। कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 61% बढ़कर 1,684 करोड़ रुपये रहा है, जिसने बाजार को चौंका दिया है।

ऑयल इंडिया के मुनाफे में गिरावट


जहाँ अन्य सेक्टर चमक रहे हैं, वहीं ऑयल इंडिया के लिए तीसरी तिमाही कमजोर रही। कंपनी का मुनाफा 10.7% गिरकर 1,195.1 करोड़ रुपये रहा, जिसके कारण इसके शेयरों में 1.25% की गिरावट देखी गई।

See also  बजट वैक्सीन का असर: सेंसेक्स दूसरी बार 50000 के पार, निफ्टी में 345 अंकों की तेजी