Bangladesh Election Counting: ढाका। बांग्लादेश के 13वें संसदीय चुनाव और ऐतिहासिक जनमत संग्रह के लिए गुरुवार को मतदान हुआ। पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के पतन के बाद मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार की निगरानी में यह पहला आम चुनाव आयोजित किया गया।

देश के 299 संसदीय क्षेत्रों में सुबह 7:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक मतदान हुआ। इलेक्शन कमीशन (ईसी) के सीनियर सेक्रेटरी अख्तर अहमद के अनुसार, 36,031 मतदान केंद्रों से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर दोपहर 2 बजे तक 47.91 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। अंतिम मतदान प्रतिशत देर रात तक जारी किया जाएगा।

Bangladesh Election Counting: छिटपुट हिंसा और धमाकों की खबरें

मतदान को जहां प्रशासन ने सामान्य और शांतिपूर्ण बताया, वहीं कुछ इलाकों से हिंसा और धांधली की खबरें भी सामने आईं। विभिन्न घटनाओं में दो दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। दो जिलों में बम धमाकों की सूचना मिली, जिनमें एक बीएनपी नेता की मौत हो गई। इसके अलावा चुनाव के दौरान अलग-अलग घटनाओं में बीमारी के कारण चार लोगों की मौत की खबर है।

See also  Naxal Attack : दंतेवाड़ा में नक्सल हमला, IED विस्फोट में 2 जवान घायल…

Bangladesh Election Counting: फर्जी वोटिंग के आरोप

जमात-ए-इस्लामी के अमीर शफीकुर रहमान ने चुनाव प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से आरोप लगाया कि कई स्थानों पर फर्जी मतदान और पोलिंग सेंटर्स पर कब्जा करने की कोशिशें की गईं। उनका दावा है कि उनके पोलिंग एजेंटों पर हमले हुए और महिला कार्यकर्ताओं को भी परेशान किया गया।

Bangladesh Election Counting: उन्होंने समर्थकों से अपील की कि वे परिणाम घोषित होने तक अपने वोटों की निगरानी करें। बीएनपी चेयरमैन तारिक रहमान ने कहा कि यदि चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न होते हैं, तो उनकी पार्टी परिणामों को स्वीकार करेगी। फिलहाल देश और अंतरराष्ट्रीय समुदाय की निगाहें अब चुनाव परिणामों पर टिकी हैं।