रायपुर एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स पुलिस टीम।

रायपुर। राजधानी में 23 जनवरी से लागू हुई पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के बाद अब नशे के सौदागरों पर शिकंजा कसने के लिए पहली एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) का गठन किया गया है। पुलिस कमिश्नर ने सोमवार को इस संबंध में लिखित आदेश जारी कर दिए हैं।

डीसीपी क्राइम करेंगे मॉनिटरिंग, एसीपी अनुज बने नोडल अधिकारी
नवनियुक्त टीम की कार्यप्रणाली की सीधी मॉनिटरिंग डीसीपी क्राइम स्मृतिक राजनाला करेंगे। वहीं, एसीपी अनुज कुमार (क्राइम एवं साइबर) को इस टास्क फोर्स का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। यह टीम विशेष रूप से नशे से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई और संदिग्धों की सतत निगरानी सुनिश्चित करेगी।

बीते साल 445 तस्कर भेजे गए जेल
रायपुर पुलिस ने 2025 में नशे के खिलाफ अभियान चलाकर 445 तस्करों को सलाखों के पीछे भेजा है। इनमें 287 आरोपी गांजा तस्करी के और 116 ड्रग्स तस्कर शामिल थे। पुलिस ने अब तक 2.81 करोड़ रुपये की ड्रग्स ज़ब्त की है, जिसमें हेरोइन, अफीम और एमडीएमए जैसे घातक नशा शामिल हैं। तस्करी में लिप्त 13 बड़े ड्रग कार्टेल को भी ध्वस्त किया गया है।

See also  व्यापारियों ने अमेजन एवं फ्लिप्कार्ट जैसी ई – कॉमर्स कंपनियों का किया पुतला दहन : कैट ने केंद्र सरकार का जताया विरोध

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।