टीआरपी डेस्क। भारतीय शेयर बाजार (Stock Market) में रिकवरी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज यानी 19 फरवरी 2026 को बाजार ने लगातार चौथे कारोबारी सत्र में शानदार बढ़त के साथ शुरुआत की है। वैश्विक बाजारों से मिल रहे सकारात्मक संकेतों और घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) की खरीदारी के दम पर बाजार में उत्साह का माहौल है।
ओपनिंग का हाल: रिकॉर्ड स्तर की ओर कदम
सेंसेक्स (BSE Sensex): 235 अंकों की छलांग लगाकर 83,969.82 पर खुला निफ्टी (NSE Nifty): 54 अंकों की मजबूती के साथ 25,873.35 के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की। आईटी सेक्टर में आज अच्छी चमक दिख रही है। HCL Tech, Infosys, Tech Mahindra और TCS जैसे दिग्गज शेयर हरे निशान में ट्रेड कर रहे हैं।
Hindustan Unilever (HUL) कंपनी के बोर्ड ने ब्यूटी, वेलबीइंग और होम केयर सेगमेंट में अपनी मैन्युफैक्चरिंग क्षमता बढ़ाने के लिए ₹2,000 करोड़ के निवेश को मंजूरी दी है। यह निवेश अगले दो सालों में किया जाएगा। Cochin Shipyard शिपयार्ड को फ्रांस की दिग्गज कंपनी CMA CGM से 6 नए वेसल्स के निर्माण के लिए ₹2,000 करोड़ से ज्यादा का ‘मेगा’ कॉन्ट्रैक्ट मिला है। Dr Reddy’s Laboratories कंपनी ने यूके की मर्करी फार्मा ग्रुप के साथ 3.21 करोड़ डॉलर का एग्रीमेंट किया है, जिसके तहत वह भारत के लिए कुछ चुनिंदा स्पेशियलिटी ब्रांड्स के ट्रेडमार्क खरीदेगी। Zydus Lifesciences कंपनी को USFDA से बोसेंटन टैबलेट्स (Bosentan tablets) के लिए फाइनल अप्रूवल मिल गया है, जिससे अमेरिकी बाजार में इसकी पकड़ मजबूत होगी। TVS Motor Company कंपनी ने इंडोनेशिया में अपनी शुरुआत के बाद से 1 मिलियन (10 लाख) यूनिट्स के उत्पादन का ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया है।
आज इन कंपनियों के आएंगे नतीजे (Q3 Results)
आज बाजार की नजर इन कंपनियों के तिमाही नतीजों पर भी रहेगी। इनमें ABB India, CIE Automotive India और Mahesh Developers शामिल है। NHAI ने कंपनी और उसकी सहायक कंपनी को 2 साल के लिए नए टेंडर्स से डिबार (Ban) कर दिया है, जिसके चलते शेयर पर दबाव दिख सकता है। Jindal Saw के API ऑडिट में कुछ कमियां पाए जाने के कारण कंपनी को सीमलेस पाइप पर API मोनोग्राम लगाने से फिलहाल रोक दिया गया है।
एक्सपर्ट की राय
बाजार विश्लेषकों का मानना है कि निफ्टी के लिए 26,000 का स्तर एक बड़ी बाधा (Hurdle) बना हुआ है। यदि निफ्टी इस स्तर को पार करता है, तो बाजार में नई तेजी देखी जा सकती है। निवेशकों को फिलहाल आईटी और फार्मा सेक्टर के चुनिंदा शेयरों पर नजर रखनी चाहिए।



