टीआरपी डेस्क। पाकिस्तान ने शनिवार-रविवार की दरमियानी रात में अफगानिस्तान बॉर्डर के पास आतंकियों के ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की. पाकिस्तान का दावा है कि इन हमलों में उन आतंकियों के ठिकानों को निशाना बनाया गया है, जो पाकिस्तान के भीतर हालिया फिदायीन हमलों के लिए जिम्मेदार थे. बताया जा रहा है इन एयरस्ट्राइकों में कई लोगों की मौत भी हुई है. पाकिस्तान के विदेश कार्यालय के प्रवक्ता ताहिर अंद्राबी ने कहा कि पाकिस्तान की यह मांग बिल्कुल जायज है कि अफगान क्षेत्र का इस्तेमाल पाकिस्तान के अंदर आतंकवाद के लिए नहीं किया जाना चाहिए. इसलिए, जब तक यह मांग पूरी नहीं हो जाती, धैर्य रखते हुए, सभी विकल्प खुले रहेंगे. अफगान सरकार ने कहा कि पाकिस्तान ने मदरसे पर हमला किया है. साथ ही दावा किया कि इन हमलों में 19 आम लोगों की मौत हुई है.

पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने रविवार सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर जानकारी दी कि सेना ने तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) और उसके सहयोगी संगठनों के सात कैंपों पर इंटेलिजेंस-आधारित चयनात्मक ऑपरेशन किए हैं.

See also  महानायक अमिताभ बच्चन ने लिया मुख्यमंत्री बघेल का इंटरव्यू, कोरोना की रणनीति को लेकर की बातचीत

हालांकि पाकिस्तान ने यह स्पष्ट नहीं किया कि हमले किस सटीक स्थान पर किए गए. सोशल मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि हमले अफगानिस्तान के भीतर हुए हैं. इस हमले को लेकर अफगान सरकार का बयान भी सामने आया है. अफगान सरकार ने कहा कि पाकिस्तान ने मदरसे पर हमला किया है. साथ ही दावा किया कि इन हमलों में 19 आम लोगों की मौत हुई है. अफगानिस्तान ने हमले का बदला लेने की बात भी कही है.

पाकिस्तान लंबे समय से आरोप लगाता रहा है कि टीटीपी के लड़ाके अफगानिस्तान की जमीन का इस्तेमाल पाकिस्तान में हमले करने के लिए करते हैं. हालांकि काबुल और टीटीपी इन आरोपों से इनकार करते रहे हैं. तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान, जिसे टीटीपी भी कहा जाता है, अफगान तालिबान से अलग है, लेकिन उसका करीबी सहयोगी माना जाता है.

पाकिस्तानी मीडिया सूत्रों के हवाले से बताया कि पाकिस्तानी एयरफोर्स ने अफगानिस्तान के पक्तिका प्रांत के बरमल जिले में एक धार्मिक मदरसे पर हमला किया. इसके अलावा पाकिस्तानी जेट विमानों ने नंगरहार प्रांत के खोगयानी जिले में भी कई एयरस्ट्राइक की. इसके अलावा पक्तिका के बरमल और अर्गुन के साथ-साथ नंगरहार के खोगयानी, बहसोद और गनी खेल जिलों में भी कई एयरस्ट्राइक की गई.

See also  BIG BREAKING : G-20 फ्रेमवर्क वर्किंग ग्रुप (FWG) की बैठक सफलतापूर्वक संपन्न