Bank Holiday

टीआरपी डेस्क। मार्च 2026 का महीना बैंक ग्राहकों के लिए काफी भागदौड़ भरा हो सकता है। इस महीने रविवार और शनिवार की छुट्टियों के साथ-साथ होली, ईद और राम नवमी जैसे बड़े त्योहारों के कारण देश के अलग-अलग राज्यों में कुल 18 दिन बैंकों में कामकाज नहीं होगा। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की छुट्टियों की सूची के अनुसार, मार्च में 5 रविवार और 2 शनिवार के अलावा 11 दिन क्षेत्रीय त्योहारों की छुट्टियां शामिल हैं।

साप्ताहिक छुट्टियों का गणित

मार्च में कुल 5 रविवार (1, 8, 15, 22 और 29 मार्च) पड़ रहे हैं। इसके अलावा 14 मार्च (दूसरा शनिवार) और 28 मार्च (चौथा शनिवार) को भी देशभर के बैंक बंद रहेंगे।

त्योहारों के कारण प्रमुख छुट्टियां

होली और दुलहंडी: 3 और 4 मार्च को छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार सहित अधिकांश राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।

ईद-उल-फितर: 20 और 21 मार्च को देश के विभिन्न हिस्सों में ईद की छुट्टी रहेगी।

See also  Bihar Assembly Elections 2025 : आज शाम 4 बजे चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस, हो सकता है तारीखों का ऐलान, दो चरणों में मतदान की संभावना

श्री राम नवमी: 26 और 27 मार्च को उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में बैंकों का अवकाश रहेगा।

महावीर जयंती: 31 मार्च को छत्तीसगढ़, दिल्ली और महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।

यूपी में 5 दिनों की लंबी छुट्टी

उत्तर प्रदेश के निवासियों के लिए सबसे जरूरी सूचना यह है कि वहां 28 फरवरी से लेकर 4 मार्च तक बैंक लगातार बंद रहेंगे। 28 फरवरी को चौथा शनिवार, 1 मार्च को रविवार और फिर 2, 3, 4 मार्च को होली व होलिका दहन का अवकाश है। अब यूपी में सीधे 5 मार्च (गुरुवार) को बैंक खुलेंगे। इसी तरह जम्मू और कश्मीर में 19 से 22 मार्च तक लगातार 4 दिन बैंक बंद रहेंगे।