प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का इंतजार कर रहे छत्तीसगढ़ समेत देश के करोड़ों किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। केंद्र सरकार ने अब साफ कर दिया है कि 13 मार्च 2026 को 9.32 करोड़ से अधिक पात्र किसानों के बैंक खातों में सीधे 2000 रुपये की राशि भेज दी जाएगी।

रायपुर से लेकर बस्तर तक किसानों में खुशी की लहर
बता दें कि इस बार सरकार डीबीटी (DBT) के जरिए कुल 18,640 करोड़ रुपये से अधिक की राशि ट्रांसफर करने जा रही है। छत्तीसगढ़ के धमतरी, महासमुंद और कवर्धा जैसे कृषि प्रधान जिलों के किसानों के लिए यह खबर किसी बड़ी राहत से कम नहीं है।

इनके खाते में नहीं आएंगे पैसे

हैरानी की बात यह है कि इस बार भी कई किसान ऐसे हो सकते हैं जिनकी किस्त अटक सकती है, इसलिए ई-केवाईसी (e-KYC) का काम समय पर पूरा करना बेहद जरूरी है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी असम के गुवाहाटी में आयोजित होने वाले एक भव्य कार्यक्रम से किसानों को संबोधित करेंगे और वहीं से 22वीं किस्त जारी करेंगे।

See also  Corona in Chhattisgarh: 2,873 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान, 8 की मौत, 1,871 डिस्चार्ज

सालाना 6000 रुपये की मदद

जानकारी के मुताबिक, साल 2019 में शुरू हुई इस योजना ने अब तक 21 किस्तें पूरी कर ली हैं। सरकार का लक्ष्य है कि छोटे और मध्यम वर्ग के किसानों को बीज, खाद और अन्य जरूरी कृषि सामग्री खरीदने के लिए किसी के आगे हाथ न फैलाना पड़े। छत्तीसगढ़ के ग्रामीण इलाकों में देखा गया है कि यह 2000 रुपये की राशि छोटे किसानों के लिए खाद और दवाइयों के खर्च में बड़ी भूमिका निभाती है।