टीआरपी डेस्क। वैदिक ज्योतिष में कर्म, न्याय और अनुशासन के कारक माने जाने वाले शनि देव आज शाम 7 बजकर 13 मिनट पर मीन राशि में अस्त होने जा रहे हैं। शनि की यह अवस्था अगले 35 दिनों तक बनी रहेगी, जिसके बाद 22 अप्रैल 2026 की सुबह लगभग 4 बजकर 49 मिनट पर शनि फिर से उदय होंगे।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब कोई ग्रह सूर्य के बेहद करीब आ जाता है, तो वह अस्त’ हो जाता है और उसका प्रभाव धीमा पड़ जाता है। शनि चूंकि एक राशि में लगभग ढाई साल तक रहते हैं, इसलिए उनकी स्थिति में बदलाव (मार्गी, वक्री, अस्त या उदय) का सीधा असर जनमानस और देश-दुनिया पर पड़ता है।
इन 3 राशियों के लिए शुरू होंगे अच्छे दिन
ज्योतिषियों का मानना है कि शनि के अस्त होने की इस 35 दिनों की अवधि में कुछ राशियों को विशेष लाभ और मानसिक शांति मिल सकती है। विशेष रूप से इन तीन राशियों के लिए समय शुभ रहने वाला है:
वृषभ राशि (Taurus)
शनि के अस्त होने से वृषभ राशि के जातकों के लिए उन्नति के द्वार खुलेंगे। कार्यक्षेत्र में चल रही बाधाएं दूर होंगी और आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिल सकता है। निवेश से लाभ होने की संभावना है।
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि वालों के लिए यह समय मानसिक तनाव से मुक्ति दिलाने वाला होगा। यदि कोई कानूनी मामला चल रहा है, तो उसमें राहत मिल सकती है। पुराने रुके हुए कार्यों में गति आएगी और मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि के जातकों के लिए शनि का अस्त होना करियर और व्यापार में लाभकारी सिद्ध होगा। पारिवारिक जीवन में मधुरता आएगी और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में सुधार होने के योग हैं।



