Kerala Assembly Elections: नई दिल्ली। विधानसभा चुनाव से पहले केरल की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। केसी वेणुगोपाल ने भाजपा और सीपीआई (M) पर ‘गुप्त समझौते’ का आरोप लगाते हुए सियासी माहौल गरमा दिया है। उन्होंने कहा कि अब यह राज खुल चुका है और पलक्कड़ इस विवाद का केंद्र बनकर उभरा है।
Kerala Assembly Elections: वेणुगोपाल ने आरोप लगाया कि सीपीआई(M) द्वारा लेफ्ट समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में एनएमआर रजाक को मैदान में उतारना भाजपा के साथ उनकी अंदरूनी समझ का संकेत है। उन्होंने कहा कि यह मामला सिर्फ पलक्कड़ तक सीमित नहीं है, बल्कि कई अन्य सीटों पर भी ऐसा ही गठजोड़ देखने को मिल रहा है।
Kerala Assembly Elections: कांग्रेस उम्मीदवार और अभिनेता रमेश पिशारोडी ने भी इन आरोपों का समर्थन करते हुए भाजपा-सीपीआई(M) गठजोड़ को ‘ओपन सीक्रेट’ बताया। उन्होंने कहा कि यह समझौता कई क्षेत्रों में नजर आ रहा है।
Kerala Assembly Elections: बता दें कि, पलक्कड़ सीट इस बार सबसे चर्चित मुकाबलों में शामिल हो गई है। यहां त्रिकोणीय टक्कर देखने को मिल रही है, जिसमें कांग्रेस के रमेश पिशारोडी, भाजपा की शोभा सुरेंद्रन और सीपीआई(M) समर्थित उम्मीदवार एनएमआर रजाक मैदान में हैं।
Kerala Assembly Elections: भाजपा ने इन आरोपों को कांग्रेस की घबराहट करार दिया है। भाजपा उम्मीदवार शोभा सुरेंद्रन ने कहा कि कांग्रेस और उसका नेतृत्व हार को लेकर आशंकित है, जबकि भाजपा मजबूती से चुनाव लड़ रही है।
Kerala Assembly Elections: इस बीच विपक्ष के नेता वीडी सतीशन ने भी कथित ‘गुप्त समझौते’ के आरोपों को दोहराया। उन्होंने दावा किया कि यह गठजोड़ सिर्फ पलक्कड़ ही नहीं बल्कि करीब 10 अन्य सीटों पर भी असर डाल रहा है।
Kerala Assembly Elections: सतीशन ने आरोप लगाया कि सीपीआई(एम) और भाजपा एक-दूसरे की मदद कर रहे हैं, जिसका उदाहरण चेंगन्नूर सीट को बताया जा रहा है। इन आरोपों और पलटवारों के बीच केरल की सियासत में चुनावी मुकाबला और अधिक दिलचस्प होता जा रहा है।



