A symbolic view of a stock market and trading screen displaying information about dividend stocks.
Investors gathering information related to stock market investments and dividends.

अगर आप आज सुबह-सुबह शेयर खरीदने या बेचने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो रुक जाइए। आज यानी 31 मार्च 2026 (मंगलवार) को महावीर जयंती के पावन अवसर पर भारतीय शेयर बाजार में ताला लटका रहेगा। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) दोनों में आज कोई कामकाज नहीं होगा।

‘ब्लैक मंडे’ के बाद मिला ब्रेक, डूबे थे 10 लाख करोड़

दरअसल, बाजार बंद होने से ठीक पहले सोमवार (30 मार्च) को दलाल स्ट्रीट पर हाहाकार मचा था। सेंसेक्स में 1,635 अंकों की भारी गिरावट दर्ज की गई, जिससे निवेशकों के करीब 10 लाख करोड़ रुपये स्वाहा हो गए। मैदानी सूत्रों का कहना है कि लगातार दो दिनों की गिरावट के बाद आज की छुट्टी निवेशकों को थोड़ा संभलने का मौका देगी।

MCX में शाम को खुलेगी खिड़की

गौरतलब है कि इक्विटी (Cash) और डेरिवेटिव्स सेगमेंट तो पूरे दिन बंद रहेंगे, लेकिन कमोडिटी मार्केट (MCX) में थोड़ा ट्विस्ट है:

  • सुबह 9:00 से शाम 5:00 बजे तक: ट्रेडिंग पूरी तरह बंद रहेगी।
  • शाम 5:00 से रात 11:55 बजे तक: इवनिंग सेशन में ट्रेडिंग सामान्य रूप से जारी रहेगी।
See also  मिसालः सड़क पर लगा था जाम… समय पर मरीज की जान बचाने कार छोड़ 3 किमी दौड़कर अस्पताल पहुंचे डॉक्टर

इस हफ्ते छुट्टियों की ‘हैट्रिक’, सिर्फ 3 दिन होगा काम

बता दें कि यह हफ्ता ट्रेडर्स के लिए काफी छोटा रहने वाला है। अगर आप रायपुर या बिलासपुर में बैठकर अपनी ट्रेडिंग स्ट्रैटेजी बना रहे हैं, तो यह कैलेंडर नोट कर लें:

तारीखदिनवजहस्टेटस
31 मार्चमंगलवारमहावीर जयंतीबंद
01 अप्रैलबुधवारनया वित्त वर्षखुला रहेगा
03 अप्रैलशुक्रवारगुड फ्राइडेबंद
04-05 अप्रैलशनि-रविवीकेंडबंद

अब कब खुलेगा बाजार?

आज की छुट्टी के बाद अब बुधवार, 1 अप्रैल 2026 को नए वित्त वर्ष के पहले दिन बाजार अपने सामान्य समय सुबह 9:15 बजे खुलेगा। गौरतलब है कि अगली बड़ी छुट्टी अब 14 अप्रैल (अंबेडकर जयंती) को होगी।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।