वॉशिंगटन/नई दिल्ली: अमेरिका के वॉशिंगटन DC में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हुए हमले की कोशिश के बाद पूरी दुनिया में हलचल तेज हो गई है। बता दें कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है। पीएम मोदी ने ट्रंप, मेलानिया ट्रंप और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के सुरक्षित होने पर राहत जताई है। उन्होंने साफ लहजे में कहा कि किसी भी सभ्य समाज और लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई स्थान नहीं होना चाहिए।

खतरनाक हथियार से चलीं 5 राउंड गोलियां

हिल्टन होटल में जिस वक्त यह डिनर चल रहा था, वहां अचानक गोलियों की तड़तड़ाहट से सन्नाटा पसर गया। हमलावर के पास बेहद आधुनिक और खतरनाक हथियार था, जिससे उसने करीब 4 से 5 राउंड फायर किए।चश्मदीदों के मुताबिक, हॉल में राजनेता, दिग्गज पत्रकार और हस्तियां मौजूद थीं।गोलियों की आवाज सुनते ही सुरक्षा बल गन्स-गन्स चिल्लाते हुए ट्रंप की ओर दौड़े। अफरा-तफरी के बीच सुरक्षाकर्मियों ने अपनी जान पर खेलकर राष्ट्रपति को घेरे में लिया।

See also  आज 800 करोड़ के पार पहुंची विश्व की आबादी, जानें भारत के लिए आपदा है या अवसर

बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी गोली, बाल-बाल बचे अफसर

गौरतलब है कि इस हमले में एक सुरक्षा अधिकारी की बहादुरी की चर्चा हर तरफ हो रही है। दरअसल, हमलावर की एक गोली सीधे सुरक्षा अधिकारी की बुलेटप्रूफ जैकेट पर जा लगी। गनीमत रही कि जैकेट की वजह से अधिकारी की जान बच गई और वह पूरी तरह होश में है। ट्रंप ने खुद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सीक्रेट सर्विस को ‘थैंक्यू’ कहा है, हालांकि उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त करने की जरूरत पर भी जोर दिया।

ट्रुथ सोशल पर वायरल हुआ हमले का वीडियो

राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक चौंकाने वाला वीडियो शेयर किया है। दरअसल, इस फुटेज में साफ दिख रहा है कि कैसे हमलावर तेजी से हॉल की तरफ भाग रहा था, तभी सुरक्षाकर्मियों ने उसे दबोच लिया। ट्रंप ने अंदेशा जताया है कि वह शख्स हत्या के इरादे से ही वहां पहुंचा था। फिलहाल एफबीआई उस संदिग्ध से राज उगलवाने में जुटी है।

See also  पाक क्रिकेटर शोएब अख्तर को आया इस एक्टर पर गुस्सा ,कहा – ''तू टाइम और जगह बता फिर बॉल छू कर दिखा''