Raipur Divyangjan Rozgar Mela Updates: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नौकरी की तलाश कर रहे दिव्यांग युवाओं के लिए एक बहुत अच्छी और बड़ी खबर सामने आ रही है। दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए आज यानी शुक्रवार (5 जून) को रायपुर रोजगार कार्यालय (Raipur Employment Office) में एक विशेष रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले में स्काई ऑटोमोबाइल्स (Sky Automobiles Raipur) समेत देश और प्रदेश की कई नामी-गिरामी कंपनियां पहुंच रही हैं। खास बात यह है कि सेलेक्ट होने वाले युवाओं को उनकी योग्यता के आधार पर हर महीने 11 हजार रुपये से लेकर 30 हजार रुपये तक की सैलरी मिलेगी।

इन दिव्यांग श्रेणियों के युवाओं को मिलेगा मौका, रायपुर-सिलतरा रहेगा वर्क लोकेशन

रोजगार विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, इस स्पेशल प्लेसमेंट कैंप (Special Placement Drive for Divyangjan) में अलग-अलग श्रेणी के दिव्यांग युवाओं को नौकरी के अवसर दिए जाएंगे। इसमें अस्थिबाधित (लोकोमोटर दिव्यांग), बौनेपन से प्रभावित, कम सुनने वाले (जो श्रवण यंत्र का इस्तेमाल करते हों) और चश्मे की मदद से देखने में सक्षम दिव्यांगजन शामिल हो सकते हैं।

See also  दंतेवाड़ा के छिंदनार पहुंचे सचिन तेंदुलकर: बच्चों के साथ खेली रस्साकशी

इस मेले में हिस्सा लेने वाले युवाओं की उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। साथ ही, वे बिना व्हीलचेयर के चलने-फिरने में पूरी तरह कंफर्टेबल हों। चयनित होने वाले अभ्यर्थियों का कार्यक्षेत्र (Work Location) मुख्य रूप से रायपुर शहर और सिलतरा औद्योगिक क्षेत्र (Siltara Industrial Area Raipur) रहेगा।

नामी कंपनियां आ रहीं रायपुर; सेल्स, टेक्निकल और बैक ऑफिस के लिए होंगी भर्तियां

इस रोजगार मेले में हॉस्पिटैलिटी, ऑटोमोबाइल, मैन्युफैक्चरिंग और फाइनेंस सेक्टर की कई प्रतिष्ठित कंपनियां योग्य उम्मीदवारों का इंटरव्यू लेने पहुंच रही हैं। प्रमुख कंपनियों की लिस्ट इस प्रकार है:

  • स्काई ऑटोमोबाइल्स (मारुति नेक्सा रायपुर) और विश्वभारती ऑटोमोबाइल प्राइवेट लिमिटेड
  • अविनाश डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड (Avinash Developers Raipur)
  • क्रेडालिस कैपिटल प्राइवेट लिमिटेड (Credalis Capital Private Limited)
  • आई ट्रेड टेलीमेटिक्स निगरानी जीपीएस
  • रामा उद्योग प्राइवेट लिमिटेड और बारबरिक ट्रांसफॉर्मर्स

इंटरव्यू के लिए साथ लाएं ये जरूरी दस्तावेज (Important Documents)

रोजगार मेले में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन (Online Application Link Rozgar Mela) करना अनिवार्य है। इसके साथ ही आज इंटरव्यू के समय अभ्यर्थियों को अपने साथ ये ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स और उनकी फोटोकॉपी का सेट लाना होगा:

  • दिव्यांगता प्रमाण पत्र (Disability Certificate)
  • छत्तीसगढ़ का स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र (Domicile Certificate)
  • रोजगार कार्यालय का जीवित पंजीयन कार्ड (Employment Registration Card)
  • पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी) और 2 पासपोर्ट साइज फोटो।