टीआरपी डेस्क। Repo Rate : भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने तीन दिनों से चल रही मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक के फैसलों का एलान कर दिया है। बाजार की उम्मीदों के मुताबिक केंद्रीय बैंक ने रेपो रेट को 5.25 प्रतिशत पर स्थिर रखने का फैसला किया है।

रेपो रेट 5.25% पर स्थिर, क्या आपको मिलेगी राहत?

दरअसल, बुधवार से शुरू हुई एमपीसी की इस गहन चर्चा के बाद गवर्नर संजय मल्होत्रा ने साफ किया कि देश की आर्थिक गतिविधियां फिलहाल मजबूत हैं। यही वजह है कि ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

जीडीपी ग्रोथ का अनुमान घटा, महंगाई का बढ़ा ग्राफ

गौरतलब है कि वैश्विक स्तर पर जारी उथल-पुथल का असर अब हमारी विकास दर पर दिखने लगा है। आरबीआई ने चालू वित्त वर्ष के लिए देश की जीडीपी ग्रोथ का अनुमान 6.9 प्रतिशत से घटाकर 6.6 प्रतिशत कर दिया है।
इसके पीछे मुख्य वजहें निम्नलिखित हैं:

  • ऊर्जा की बढ़ती कीमतें और ग्लोबल सप्लाई चेन में आ रही रुकावटें।
  • उत्पादन लागत बढ़ने से कंपनियों पर बढ़ता दबाव।
  • कमजोर वैश्विक मांग के चलते भारत के वस्तु निर्यात में आ रही गिरावट।
See also  TRP First: शिवाजी पार्क में शिवसैनिक की सरकार,उद्धव महाराष्ट्र के 'ठाकरे'

इसके साथ ही, पश्चिम एशिया के तनाव को देखते हुए आरबीआई ने वित्त वर्ष 2027 के लिए खुदरा महंगाई (सीपीआई) का अनुमान 4.6 प्रतिशत से बढ़ाकर 5.1 प्रतिशत कर दिया है। कोर महंगाई दर भी 4.7 प्रतिशत रहने का अनुमान है।