टीआरपी डेस्क। हिंदू धर्म में सबसे ज्यादा पुण्य देने वाला माना जाने वाला निर्जला एकादशी का व्रत आज 25 जून 2026 को पूरे देश में श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। भगवान विष्णु की भक्ति के इस खास दिन पर तुलसी की पूजा का बहुत बड़ा महत्व होता है क्योंकि तुलसी जी को साक्षात मां लक्ष्मी का रूप माना जाता है। अगर आप भी अपने घर में पैसों की तंगी, मानसिक तनाव या किसी भी तरह की अशांति से परेशान हैं, तो आज के दिन किए गए तुलसी के कुछ बेहद आसान और घरेलू उपाय आपकी किस्मत बदल सकते हैं और घर में सुख-समृद्धि ला सकते हैं।
धन लाभ के लिए आजमाएं ये खास टोटके, तिजोरी में आएगी बरकत
अगर आप लंबे समय से आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं, तो आज एकादशी के दिन तुलसी के पौधे के पास की थोड़ी सी पवित्र मिट्टी लेकर उसे एक साफ लाल कपड़े में बांध लें। इसके बाद इसे अपनी तिजोरी या धन रखने वाली जगह पर रख दें। मान्यता है कि ऐसा करने से रुका हुआ धन वापस आता है और घर में बरकत बनी रहती है। इसके अलावा शाम के वक्त तुलसी के पौधे के पास शुद्ध देसी घी का दीपक जरूर जलाएं और मन ही मन भगवान विष्णु के मंत्र का जाप करें। इससे घर के भीतर की सारी नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाती है।
सूखी तुलसी भी दूर करेगी बुरी नजर, इन बातों का रखें विशेष ध्यान
अक्सर लोग घर में तुलसी का पौधा सूख जाने पर उसे हटा देते हैं, लेकिन इस एकादशी पर उसकी सूखी जड़ों को साफ करके लाल कपड़े में बांधें और अपने घर के मुख्य दरवाजे पर लटका दें। ऐसा करने से घर को किसी की बुरी नजर नहीं लगती। साथ ही आज तुलसी में थोड़ा सा कच्चा दूध मिलाकर जल चढ़ाना भी बेहद शुभ माना जाता है। ध्यान रखें कि एकादशी के दिन तुलसी के पत्ते कभी नहीं तोड़ने चाहिए और आज के दिन घर में पूरी शांति बनाए रखनी चाहिए। अपनी क्षमता के अनुसार आज के दिन पानी, फल या कपड़ों का दान करने से जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं।


