कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के भीतर उठापटक तेज होती दिखाई दे रही है। इसी बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सबसे भरोसेमंद सहयोगियों में गिनी जाने वाली बंगाल TMC चीफ चंद्रिमा भट्टाचार्य ने पार्टी के सभी संगठनात्मक पदों से इस्तीफा देकर सियासी हलकों में हलचल मचा दी है।

जानकारी के मुताबिक, चंद्रिमा भट्टाचार्य ने पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी को पत्र लिखकर अपने फैसले की जानकारी दी है। उन्होंने संगठन से जुड़ी अपनी सभी जिम्मेदारियों से खुद को अलग करने के साथ-साथ पार्टी के वित्तीय और प्रशासनिक मामलों में ‘साइनिंग अथॉरिटी’ की जिम्मेदारी भी तत्काल प्रभाव से छोड़ दी है।

चंद्रिमा भट्टाचार्य लंबे समय से टीएमसी का मजबूत चेहरा रही हैं। संगठन और सरकार दोनों में उनकी अहम भूमिका मानी जाती रही है। पार्टी के कई महत्वपूर्ण फैसलों में उनकी सक्रिय भागीदारी रही है, इसलिए उनका अचानक संगठन से हटना टीएमसी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

See also  Dantewada By Election- देवती कर्मा, ओजस्वी मंडावी, सोनी सोरी के बीच मुकाबला!

हालांकि, इस्तीफे के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पार्टी की ओर से भी इस पूरे घटनाक्रम पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। ऐसे में राजनीतिक गलियारों में इस्तीफे को लेकर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।