बिलासपुर आईजी रामगोपाल गर्ग को राष्ट्रपति पदक, स्वतंत्रता दिवस पर होंगे सम्मानित
बिलासपुर आईजी रामगोपाल गर्ग को राष्ट्रपति पदक, स्वतंत्रता दिवस पर होंगे सम्मानित

IG Ramgopal Garg President Medal: रायपुर। बिलासपुर आईजी रामगोपाल गर्ग को पुलिस महकमे में उत्कृष्ट सेवाओं और बेहतर कार्य करने पर राष्ट्रपति पदक मिलेगा। राजधानी रायपुर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आईपीएस रामगोपाल गर्ग राष्ट्रपति मेडल से नवाजा जाएगा।

18 साल की सेवा में गर्ग ने अपनी बेहतर कार्यप्रणाली और सख्त पुलिसिंग के बदौलत महकमे में एक विशिष्ट पहचान बनाई है। गर्ग को उनकी कर्तव्यपरायणता और ईमानदार छवि की वजह से जाना जाता है। 2007 बैच के आईपीएस रामगोपाल गर्ग गरियाबंद, कोरिया, बालोद व दुर्ग में बतौर एसपी सेवाएं दी।

वह सरगुजा और दुर्ग आईजी के पद पर कार्य करने के पश्चात बिलासपुर में इसी पद पर कार्यरत हैं। इससे पहले वह डीआईजी रायगढ़ के पद पर भी रहे। करीब 7 वर्षों तक सीबीआई में वह पदस्थ रहे। पुलिसिंग के पक्षधर रहे हैं।

आईपीएस रामगोपाल गर्ग को राष्ट्रीय स्तर पर भी कुछ कार्यों के लिए भी जाना जाता है। उन्होंने अपने सर्विस कैरियर में ट्रैफिक व्यवस्था को दुरूस्त करने के लिए भी ऐप भी तैयार किया। उनके अनुभव और अच्छे कार्यों के चलते केंद्र सरकार ने उन्हें इंडोनेशिया, सिंगापुर और मलेशिया में भी ट्रेनिंग के लिए भेजा था। इस बीच केंद्र सरकार ने उन्हें राष्ट्रपति पदक से सम्मानित करने की घोषणा की है।

See also  पीएम मोदी को सीएम बघेल का खत, किया ये अनुरोध