बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के लिए भी 46 लाख रुपए राशि स्वीकृत

रायपुर। राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम ने प्रधानमंत्री सहायता कोष में एक माह का वेतन साथ ही अपनी सांसद निधि से दिए 46 लाख रुपए भी देने की घोषणा की है।

कोरोना संकट के बीच राज्य सभा सांसद रामविचार नेताम ने एक महीने का वेतन प्रधानमंत्री सहायता कोष में दिया है।

साथ ही उन्होंने बलरामपुर रामानुजगंज ज़िले के कलेक्टर एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारों से चर्चा कर ज़िले के अस्पतालों में वेंटिलेटर हेतु 16 लाख, मल्टीपारा मॉनिटर हेतु 9 लाख, समेत अन्य जरूरी स्वास्थ उपकरण हेतु कुल 26 लाख की राशि आबंटित की है।

साथ ही सरगुजा जिले और सूरजपुर ज़िले में स्वास्थ विभाग हेतु 10 – 10 लाख की राशि अपनी निधि से आबंटित की है। नेताम ने प्रदेश के सभी लोगों से अपने-अपने घरों में रहकर अपने और अपने परिवार को सुरक्षित रहने का आग्रह किया है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

See also  Holika Dahan 2026: भद्रा और चंद्र ग्रहण के साये में मनेगा त्योहार, जानें शुभ मुहूर्त और समाधान

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।