Durg Mayor Alka Baghmar's Innova car catches fire at Municipal Corporation premises
Durg Mayor Alka Baghmar's Innova car catches fire at Municipal Corporation premises

Durg Mayor Alka Baghmar: छत्तीसगढ़ के दुर्ग नगर निगम परिसर में गुरुवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब महापौर अलका बाघमार की इनोवा गाड़ी में अचानक भीषण आग लग गई। महापौर करीब 12:15 बजे निगम कार्यालय पहुंची थीं। गाड़ी पार्क करने के बाद जैसे ही वे उससे नीचे उतरीं, कुछ ही देर बाद इनोवा में आग भड़क उठी। गनीमत रही कि महापौर पहले ही गाड़ी से बाहर आ चुकी थीं। घटना पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

महापौर के गाड़ी से उतरने के बाद अचानक आग लगने से निगम परिसर में अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारियों और आसपास मौजूद लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन लपटें तेजी से फैलती चली गईं। देखते ही देखते आग ने पूरी इनोवा को अपनी चपेट में ले लिया।

8 से 10 मिनट में जलकर खाक हुई गाड़ी

सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक इनोवा पूरी तरह जल चुकी थी। महापौर के मुताबिक, सिर्फ 8 से 10 मिनट के भीतर गाड़ी पूरी तरह खाक हो गई।

See also  Iran Internet Blackout 2026: दुनिया से पूरी तरह कटा ईरान: 9 करोड़ की आबादी 34 दिनों से डिजिटल अंधेरे में, इंटरनेट की पहुंच सिर्फ 1% रह गई; जानें क्या है बड़ी वजह?
Durg Mayor Alka Baghmar’s Innova car catches fire at Municipal Corporation premises video

गाड़ी में रखे थे महत्वपूर्ण दस्तावेज

महापौर अलका बाघमार ने बताया कि इनोवा में कुछ महत्वपूर्ण और कीमती दस्तावेज रखे हुए थे, जो आग में जल गए। उन्होंने किसी साजिश की आशंका से इनकार किया है। महापौर के मुताबिक, शुरुआती तौर पर गाड़ी की वायरिंग में खराबी या शॉर्ट सर्किट को आग लगने की संभावित वजह माना जा रहा है। हालांकि आग का वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं है।

फोरेंसिक जांच से सामने आएगा आग का कारण

घटना के बाद फोरेंसिक विभाग की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। आग कैसे लगी और इसकी वास्तविक वजह क्या थी, इसका पता जांच पूरी होने के बाद ही चलेगा।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।